Date: 04/08/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

अचानक सड़क पर पहुंचे हाथी, लोगों में मची अफरा-तफरी

7/16/2026 12:51:50 PM IST

58
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर के चाकुलिया में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब हाथियों का एक झुंड अचानक मुख्य सड़क पर आ गया। हाथियों की वजह से कुछ देर तक यातायात बाधित रहा और लोगों में दहशत का माहौल बन गया। चाकुलिया-माटिहाना मुख्य मार्ग पर भूतिया पंचायत के गड़गड़िया गांव के समीप अचानक हाथियों का झुंड सड़क पर पहुंच गया। हाथियों को सड़क पर देखकर वाहन चालकों ने अपनी गाड़ियां रोक दीं, जिससे कुछ समय के लिए सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झुंड में तीन वयस्क हाथी और एक शावक शामिल था। सड़क पर हाथियों की मौजूदगी से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने सावधानी बरतते हुए शोर मचाया, जिसके बाद हाथियों का झुंड धीरे-धीरे पास के जंगल की ओर लौट गया। इसके बाद यातायात फिर से सामान्य हो सका। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम अलर्ट हो गई। अधिकारियों ने लोगों से हाथियों के झुंड के पास न जाने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है। वन विभाग लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट