Date: 04/08/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

घाट से एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद, पुलिस मामले की जांच में जुटी 

7/16/2026 2:37:29 PM IST

31
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
 SARAIKELA - KHARSAWAN :- कपाली ओपी के सब-इंस्पेक्टर हीरालाल मुंडू ने बताया कि परिजनों को जब मृतक कि लास्ट लोकेशन कपाली में मिली तो उन्होंने 15 जुलाई को कपाली ओपी में शिकायत दर्ज कराई । जांच के दौरान घटनास्थल से मृतक की बाइक, हेलमेट, चश्मा और चाबी बरामद हुई। वहीं, सीसीटीवी फुटेज में विजय प्रकाश को गौरी घाट पुल पर बाइक खड़ी कर बैठते हुए देखा गया, लेकिन उसके बाद उनका कोई सुराग नहीं मिला।16 जुलाई को स्थानीय मछुआरों ने घाट में एक शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान विजय प्रकाश के रूप में की और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
 
 
 
 
SARAIKELA  - KHARSAWAN  से कोयलांचल लाइव के लिए  शिवम मिश्रा की रिपोर्ट