Date: 04/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बेल्ट से बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, तीन युवकों के लापता होने से मचा हड़कम
7/16/2026 4:52:40 PM IST
75
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :-
पाथरडीह थाना क्षेत्र में तीन युवकों की बेल्ट और डंडे से बेरहमी से पिटाई का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद से तीनों युवक लापता बताए जा रहे हैं। चिंतित परिजन और ग्रामीण पाथरडीह थाना पहुंचकर युवकों की सकुशल बरामदगी की मांग कर रहे हैं।परिजनों के अनुसार लापता युवकों की पहचान मिहिर मल्लिक, जयदेव मल्लिक और विक्की मल्लिक के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि तीनों युवक चासनाला स्थित अपने रिश्तेदार के घर जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। सोशल मीडिया पर वायरल मारपीट का वीडियो देखने के बाद परिवार की चिंता और बढ़ गई।इधर वायरल वीडियो सामने आने के बाद सिंदरी डीएसपी प्रकाश चंद्र महतो के नेतृत्व में पाथरडीह थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहे कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और लापता युवकों की तलाश जारी है।फिलहाल परिजन पुलिस से तीनों युवकों को जल्द से जल्द सकुशल बरामद करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Dhanbad से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम् पांडेय
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
एफएसएल के डिप्टी डायरेक्टर बी.के. ठाकुर अपनी टीम के साथ जामताड़ा पहुंचे और मुठभेड़ स्थल का बारीकी से निरीक्षण
#
जामताड़ा एनकाउंटर: जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर
#
बर्मामाइंस गोलीकांड: आफताब खान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी
#
पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश पड़ी भारी
#
जीटी रोड पर स्टंट कर रील बना रहे 7 युवक को पुलिस ने दबोचा ,3 कार हुई जब्त
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बड़ा सड़क हादसा! ट्रेलर से टकराई पुलिस गाड़ी, एक जवान की मौत, तीन घायल
#
मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा से भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों को नई मजबूती, व्यापार और डिजिटल सहयोग को बढ़ावा
#
बॉलीवुड में साउथ अभिनेत्रियों का बढ़ता दबदबा: ट्रेंड, वजह और सच्चाई क्या है?
#
चाकूबाजी कांड में मौत के बाद बढ़ा आक्रोश, सड़क जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन
#
कप्तानी के पहले ही मैच में श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, आयरलैंड के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड