Date: 04/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
श्रीकृष्ण सेतु एप्रोच पथ पर खतरा, सुरक्षा दीवार में दरार से मिट्टी का कटाव बढ़ा
7/16/2026 6:38:36 PM IST
61
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger :
मुंगेर में श्रीकृष्ण सेतु को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-333बी के एप्रोच पथ पर खतरे के संकेत दिखाई देने लगे हैं। सुजाबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के पास बने रोड अंडर ब्रिज की सुरक्षा दीवार पुल की मुख्य दीवार से अलग हो गई है। लगातार बारिश के कारण दरार से मिट्टी का कटाव हो रहा है, जिससे एप्रोच पथ की मजबूती को लेकर चिंता बढ़ गई है। प्रशासन ने मामले की जांच और मरम्मत का भरोसा दिया है।
मुंगेर गंगा पुल तक पहुंचने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-333बी के एप्रोच पथ पर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। सुजाबलपुर स्थित सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के पास रोड अंडर ब्रिज की रिटेनिंग वॉल पुल की मुख्य दीवार से अलग हो गई है। दोनों दीवारों के बीच गैप बनने से बारिश का पानी अंदर जा रहा है और मिट्टी का लगातार कटाव हो रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार यदि समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो एप्रोच पथ की नींव कमजोर हो सकती है। इससे सड़क में दरार, धंसाव और दुर्घटना का खतरा बढ़ सकता है। इसी मार्ग से प्रतिदिन हजारों वाहन श्रीकृष्ण सेतु होकर गुजरते हैं। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जल्द तकनीकी जांच और स्थायी मरम्मत की मांग की है।
जिलाधिकारी निखिल धनराज ने बताया कि सुरक्षा दीवार में आई क्षति की जानकारी मिलते ही संबंधित विभाग को जांच के निर्देश दिए गए हैं। तकनीकी टीम जल्द निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत और सुरक्षा उपाय करेगी। फिलहाल प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखने की बात कही है, लेकिन लगातार बारिश के बीच यह दरार लोगों की चिंता बढ़ा रही है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
एफएसएल के डिप्टी डायरेक्टर बी.के. ठाकुर अपनी टीम के साथ जामताड़ा पहुंचे और मुठभेड़ स्थल का बारीकी से निरीक्षण
#
जामताड़ा एनकाउंटर: जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर
#
बर्मामाइंस गोलीकांड: आफताब खान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी
#
पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश पड़ी भारी
#
जीटी रोड पर स्टंट कर रील बना रहे 7 युवक को पुलिस ने दबोचा ,3 कार हुई जब्त
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बड़ा सड़क हादसा! ट्रेलर से टकराई पुलिस गाड़ी, एक जवान की मौत, तीन घायल
#
मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा से भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों को नई मजबूती, व्यापार और डिजिटल सहयोग को बढ़ावा
#
बॉलीवुड में साउथ अभिनेत्रियों का बढ़ता दबदबा: ट्रेंड, वजह और सच्चाई क्या है?
#
चाकूबाजी कांड में मौत के बाद बढ़ा आक्रोश, सड़क जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन
#
कप्तानी के पहले ही मैच में श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, आयरलैंड के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड