Date: 04/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
प्रेम प्रसंग और भूमि विवाद में लाठी-ईंट से हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
7/17/2026 3:33:36 PM IST
38
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya :
बिहार के गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत झिकटिया अंतर्गत बढ़ीखाप गांव के मुसनटांड़ टोला में बधार स्थित एक कुएं से बरामद महिला के शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, महिला की हत्या प्रेम प्रसंग और भूमि विवाद के कारण की गई थी। इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इमामगंज एसडीपीओ धीरज कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि मृतका की पहचान मुसनटांड़ गांव निवासी मुंगेसर यादव की 35 वर्षीय पुत्रवधू सुनीता देवी, पति रंजय यादव, के रूप में हुई थी। शव मिलने के बाद पुलिस ने कई घंटों की मशक्कत के बाद उसकी पहचान की थी। जांच के दौरान पुलिस ने घटना का सफल उद्भेदन करते हुए बताया कि गांव के ही चार लोगों ने मिलकर सुनीता देवी की लाठी और ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को छिपाने की नीयत से उसे बधार स्थित कुएं में फेंक दिया गया। वहीं, वारदात में इस्तेमाल किए गए डंडे को पास की झाड़ियों में छिपा दिया गया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में उदय कुमार, बंधु कुमार और मृतका के भतीजे संतोष कुमार को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान तीनों आरोपितों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पुलिस के अनुसार, हत्या की साजिश में कुल चार लोग शामिल थे, जबकि एक अन्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। एसडीपीओ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग और भूमि विवाद दोनों कारण सामने आए हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई जारी है।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
एफएसएल के डिप्टी डायरेक्टर बी.के. ठाकुर अपनी टीम के साथ जामताड़ा पहुंचे और मुठभेड़ स्थल का बारीकी से निरीक्षण
#
जामताड़ा एनकाउंटर: जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर
#
बर्मामाइंस गोलीकांड: आफताब खान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी
#
पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश पड़ी भारी
#
जीटी रोड पर स्टंट कर रील बना रहे 7 युवक को पुलिस ने दबोचा ,3 कार हुई जब्त
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बड़ा सड़क हादसा! ट्रेलर से टकराई पुलिस गाड़ी, एक जवान की मौत, तीन घायल
#
मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा से भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों को नई मजबूती, व्यापार और डिजिटल सहयोग को बढ़ावा
#
बॉलीवुड में साउथ अभिनेत्रियों का बढ़ता दबदबा: ट्रेंड, वजह और सच्चाई क्या है?
#
चाकूबाजी कांड में मौत के बाद बढ़ा आक्रोश, सड़क जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन
#
कप्तानी के पहले ही मैच में श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, आयरलैंड के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड