Date: 18/09/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर सदर अस्पताल में आयोजित हुआ कार्यशाला 

5/16/2026 4:41:42 PM IST

151
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aurangabad :औरंगाबाद  के सदर अस्पताल में राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर शनिवार को कारण और निवारण से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार ने अपराह्न ढाई बजे बताया कि डेंगू एक वायरल बुखार है जो मच्छर के काटने से फैलता है। इसे "हड्डी-तोड़ बुखार" भी कहते हैं। यह एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। यह मच्छर दिन में ही काटता है, खासकर सुबह और शाम को। जब एडीज मच्छर किसी डेंगू मरीज को काटता है तो वायरस मच्छर में आ जाता है। 8-12 दिन बाद वही मच्छर किसी स्वस्थ इंसान को काटे तो उसे भी डेंगू हो जाता है। उन्होंने बताया कि डेंगू की बीमारी एक इंसान से दूसरे में सीधा नहीं फैलता और न ही छूने, खांसने, साथ खाने से  नहीं फैलता। यह बीमारी बारिश के मौसम और उसके बाद, जब साफ पानी जमा होता है। एडीज मच्छर साफ रुके हुए पानी में अंडे देता है, जैसे कूलर, गमले, टायर, छत की टंकी, फूलदान आदि में। उन्होंने बताया कि डेंगू से बचाव  के लिए घर हमेशा साफ रखें, कही भी पानी न जमने दें। डेंगू का मच्छर आपके घर में ही पैदा होता है।
 
औरंगाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए रुपेश की रिपोर्ट 
 


सम्बंधित खबरें

# वन विभाग,गुमला द्वारा बायो डाइवर्सिटी पार्क का आज उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने निरीक्षण किया, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश.....
#
SNMMCH के पारा मेडिकल छात्रों का 6 माह से मानदेय बकाया, भुगतान की मांग को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे छात्र
 

# सदर अस्पताल में सैकड़ों पोस्टमार्टम और इंज्यूरी रिपोर्ट लंबित, कोर्ट ने उपाधीक्षक पर लगाया 5 हजार का जुर्माना
#  रेलवे अस्पताल में अजगर से मचा हड़कंप, मेल मेडिकल वार्ड में 2 घंटे तक रही दहशत
#
SNMMCH में बड़ी लापरवाही,HIV पॉजिटिव प्रसूता का बिना सेफ्टी किट हुआ सिजेरियन, चार अन्य प्रसूताओं का भी हुआ ऑपरेशन,पॉजिटिव आते ही मचा हड़कंप,अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश...........