Date: 07/09/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बैंक ऑफ इंडिया बाघमारा शाखा में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस
 

9/7/2026 12:17:21 PM IST

18
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Baghamara : बैंक ऑफ इंडिया के 121 वीं स्थापना दिवस के अवसर पर बाघमारा शाखा में एक समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान केक काटकर स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो उपस्थित हुए। शाखा प्रबंधक विकास कुमार सिन्हा और शाखा पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने विधायक शत्रुघ्न महतो को माला पहना कर और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने बैंक के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य उपस्थित लोगों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान शाखा प्रबंधक ने बैंक की सेवाओं एवं ग्राहकों के हित में किए जा रहे कार्यों को लेकर भी चर्चा की।
 
 
बाघमारा से कोयलांचल लाइव के लिए काशीनाथ की रिपोर्ट