Date: 21/07/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जननेता एके राय की सातवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
7/21/2026 3:27:41 PM IST
21
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
धनबाद के जननेता, तीन बार सांसद और तीन बार विधायक रहे स्वर्गीय एके राय की सातवीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नूतनडीह मोड़ स्थित केंद्रीय अस्पताल परिसर के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उनके संघर्षपूर्ण जीवन को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि एके राय का सादगीपूर्ण और सिद्धांतवादी जीवन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा है। एके राय स्मारक समिति की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि सभा में निरसा विधायक अरूप चटर्जी, टुंडी विधायक मथुरा महतो, कांग्रेस नेता वैभव सिन्हा, समिति के अध्यक्ष हरिप्रसाद पप्पू समेत कई गणमान्य लोगों ने एके राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उनके विचारों और जनसंघर्षों को याद करते हुए दो मिनट का मौन भी रखा गया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए अरूप चटर्जी और मथुरा महतो ने कहा कि यह केवल श्रद्धांजलि का कार्यक्रम नहीं, बल्कि एके राय के विचारों और सिद्धांतों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि एके राय ने राजनीति को कभी सत्ता या व्यक्तिगत लाभ का माध्यम नहीं बनाया, बल्कि मजदूरों, किसानों, आदिवासियों और वंचित समाज के अधिकारों की लड़ाई को ही अपना जीवन समर्पित कर दिया। दोनों नेताओं ने युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाकर समाज और लोकतंत्र को मजबूत बनाने का आह्वान किया। गौरतलब है कि 21 जुलाई 2019 को धनबाद के केंद्रीय अस्पताल में एके राय का निधन हुआ था। वे भारतीय राजनीति में अपनी सादगी, ईमानदारी और सिद्धांतवादी जीवन के लिए पहचाने जाते थे। सांसद रहते हुए उन्होंने न सांसद पेंशन ली, न सरकारी बंगला और न ही सरकारी वाहन या सुरक्षा का लाभ उठाया। वे जीवनभर आम नागरिक की तरह रहे और स्वदेशी के साथ मजदूरों, किसानों तथा आदिवासियों के अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहे। यही कारण है कि आज भी उन्हें धनबाद ही नहीं, पूरे देश में एक जननेता और संघर्ष के प्रतीक के रूप में याद किया जाता है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पुनर्वास और सुरक्षा की मांग को लेकर ग्रामीणों ने परियोजना का किया चक्का जाम,कहा.....
#
सरकार के पुनर्वास नीति से प्रभावित हुई भाकपा माओवादी सदस्य अनीता, सप के समक्ष किया आत्मसमर्पण
#
जेपीएससी परीक्षा पेपर लीक के मामले पर बीजेपी युवा मोर्चा ने निकला आक्रोश मार्च
#
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वाहनों के रूटलाइन, नो-एंट्री जोन को लेकर दिए गए आवश्यक निर्देश
#
जनता की समस्याओं का समाधान को लेकर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
तपेश्वर सिंह हिंदू महिला कॉलेज के पास बस ने मारी टक्कर, ASI राजीव रंजन सिंह घायल
#
डीसी कार्यालय में हुई दिशा की बैठक, डीसी और विधायक के साथ गणमान्य रहे शामिल
#
IPL 2026 फाइनल: RCB और GT की टक्कर, अहमदाबाद में आज खिताबी जंग
#
शराब छापेमारी के दौरान भारी बवाल,उत्पाद विभाग की टीम पर हमला,कई जख्मी
#
बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार का फूंका पुतला,कहा...