Date: 21/07/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 
सरकार के पुनर्वास नीति से प्रभावित हुई भाकपा माओवादी सदस्य अनीता, सप के समक्ष किया आत्मसमर्पण

7/21/2026 6:25:31 PM IST

18
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
गिरिडीह : भाकपा माओवादी एरिया कमेटी सदस्य अनिता किस्कू उर्फ बबिता ने सरकार की पुनर्वास नीति *नई दिशा एक नई पहल से प्रभावित होकर गिरिडीह पुलिस कप्तान डॉ. बिमल कुमार के समक्ष आत्मसमर्पण किया।अनिता किस्कू पर कई थानों में गंभीर नक्सली मामले दर्ज है । महिला नक्सली इस कदम से क्षेत्र में माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है और अन्य नक्सलियों को भी मुख्यधारा में लौटने की प्रेरणा मिलेगी।गिरिडीह पुलिस कप्तान डॉ बिमल कुमार के द्वारा अपील हर नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़ें और सरकार की आत्मसमर्पण नीति का लाभ उठाकर सामान्य जीवन की शुरुआत करें। गिरिडीह पुलिस कप्तान ने पुष्प गुच्छ देकर महिला नक्सली को स्वागत किय।  विगत कुछ दिन पूर्व 25 लाख का इनामी स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य अजय महतो गिरिडीह पुलिस ने गिरफ्तार किया था , नक्सली अजय महतो के पत्नी है अनीता किस्कु उर्फ बबीता महत। 
 
गिरिडीह से कोयलांचल लाइव के लिए नरेश गोस्वामी की रिपोर्ट