Date: 21/07/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वाहनों के रूटलाइन, नो-एंट्री जोन को लेकर दिए गए आवश्यक निर्देश
7/21/2026 5:58:56 PM IST
19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Deoghar :
राजकीय श्रावणी मेला, 2026 को सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से आज अनुमंडल कार्यालय कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक अनुमण्डल पदाधिकारी-सह-अनुमण्डल दण्डाधिकारी, देवघर श्री रवि कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले के दौरान देवघर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए बेहतर यातायात सुविधाएं सुनिश्चित करना और सड़क सुरक्षा नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन कराना है। इसके अलावा बैठक के दौरान अनुमण्डल पदाधिकारी श्री रवि कुमार ने सुगम आवाजाही के लिए बेहतर यातायात व्यवस्था और शुल्क निर्धारण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मेला क्षेत्र और देवघर शहर में यातायात को नियंत्रित करने के लिए वाहनों हेतु निर्धारित रूटलाइन व नो-एंट्री जोन से जुड़ी जानकारियों से सभी को अवगत कराया। अनुमण्डल पदाधिकारी ने देवघर शहर को ट्रैफिक जाम से मुक्त रखने और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए विशेष रूटलाइन तैयार करने तथा नो-एंट्री जोन का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने पर बल दिया। इसके साथ ही, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न वाहनों और सेवा प्रदाताओं हेतु न्यायसंगत शुल्क निर्धारण को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए, ताकि किसी भी श्रद्धालु से अतिरिक्त शुल्क न वसूला जा सके। आगे बैठक में उन्होंने उपस्थित बस, टैम्पू और टोटो एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ-साथ सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे आपसी समन्वय के साथ काम करें। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही राजकीय श्रावणी मेला 2026 का आयोजन पूरी तरह सुरक्षित और सफल बनाया जा सकता है। इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक सी०सी०आर०-सह-यातायात उपाधीक्षक, देवघर यातायात प्रभारी, देवघर अध्यक्ष/सचिव (बस ऑनर्स, टैम्पू एवं टोटो ऑनर्स एसोसिएशन, देवघर एवं अन्य सभी संबंधित प्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पुनर्वास और सुरक्षा की मांग को लेकर ग्रामीणों ने परियोजना का किया चक्का जाम,कहा.....
#
सरकार के पुनर्वास नीति से प्रभावित हुई भाकपा माओवादी सदस्य अनीता, सप के समक्ष किया आत्मसमर्पण
#
जेपीएससी परीक्षा पेपर लीक के मामले पर बीजेपी युवा मोर्चा ने निकला आक्रोश मार्च
#
जनता की समस्याओं का समाधान को लेकर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
#
डीप बोरिंग की मिली स्वीकृति, ग्रामीणों को पानी ढोने से मिला छुटकाना
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार का फूंका पुतला,कहा...
#
तपेश्वर सिंह हिंदू महिला कॉलेज के पास बस ने मारी टक्कर, ASI राजीव रंजन सिंह घायल
#
डीसी कार्यालय में हुई दिशा की बैठक, डीसी और विधायक के साथ गणमान्य रहे शामिल
#
IPL 2026 फाइनल: RCB और GT की टक्कर, अहमदाबाद में आज खिताबी जंग
#
शराब छापेमारी के दौरान भारी बवाल,उत्पाद विभाग की टीम पर हमला,कई जख्मी