Date: 21/07/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

डीप बोरिंग की मिली स्वीकृति, ग्रामीणों  को पानी ढोने से मिला छुटकाना

7/21/2026 6:25:31 PM IST

80
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
धनबाद : ​बाघमारा प्रखंड अंतर्गत डुमरा उत्तर पंचायत के खोदोबली और जमुआटांड़ विस्थापित टोला में पिछले तीन-चार वर्षों से चला आ रहा गंभीर पेयजल संकट आखिरकार दूर हो गया है। ग्रामीणों की लंबी मांग और अथक प्रयासों के बाद बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो के द्वारा क्षेत्र में डीप बोरिंग योजना का विधिवत उद्घाटन किया गया, जिससे स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह है। मामले की जानकारी देते हुए भाजपा नेता उदय शंकर चौहान और डुमरा उत्तर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य नंदलाल रवानी  ने मीडिया से बातचीत में कहा कि खोदोबली और जमुआटांड़ विस्थापित टोला की महिलाएं पिछले कई सालों से सिर पर पानी ढोने को मजबूर थीं। स्थानीय प्रतिनिधियों की उपेक्षा के कारण ग्रामीणों को बूंद-बूंद पानी के लिए दूर-दराज के इलाकों में भटकना पड़ता था। उदय शंकर चौहान ने बताया कि ग्रामीणों और विस्थापित टोला के सहयोग से एक आवेदन तैयार कर बाघमारा विधायक से अनुशंसा कराई गई थी। लगभग 9 महीनों के निरंतर प्रयास के बाद विधायक मद से डीप बोरिंग की स्वीकृति मिली और काम पूरा हुआ। उन्होंने कहा कि हमारी मां-बहनों के लिए यह एक बड़ा उपहार है। इसके लिए पूरा खोदोबली और जमुआटांड़ विस्थापित टोला विधायक शत्रुघ्न महतो का तहे दिल से आभार व्यक्त करता है। ​श्रेय लेने की राजनीति करने वालों पर तंज कसते हुए उदय शंकर चौहान ने कहा कि कुछ लोग बिना कोई प्रयास किए अफवाहें उड़ाते हैं कि यह काम उन्होंने कराया है। उन्होंने कहा कि सच कभी छुपता नहीं है और ग्रामीणों को भली-भांति पता है कि किसने धरातल पर काम किया है।
 
 
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए काशीनाथ रवानी की रिपोर्ट