Date: 04/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
तेजाप कांड पर गरमाई सियासत, राज्य मंत्री ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
7/22/2026 1:15:28 PM IST
63
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
धनबाद :-
धनबाद के झरिया थाना क्षेत्र के फुसबंगला में कथित तेजाब कांड ने अब राजनीतिक और प्रशासनिक तूल पकड़ लिया है। 25 अप्रैल को मकान मालिक सरदार जसवीर सिंह और कनक ज्वेलर्स के संचालक जितेंद्र कुमार के बीच हुए विवाद में दो नाबालिग भाई-बहन के झुलसने के मामले में मंगलवार को झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सह राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद पुलिस और चिकित्सकीय कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए और निष्पक्ष जांच की मांग की। राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने फुसबंगला पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और घटना की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला एक गरीब अल्पसंख्यक परिवार के साथ अन्याय का प्रतीत होता है। उनका आरोप है कि पीड़ितों को समय पर न्याय नहीं मिला और मामले में पुलिस व चिकित्सा व्यवस्था की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। उन्होंने आरोप लगाया कि कनक ज्वेलर्स के संचालक जितेंद्र कुमार ने कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दुकान पर कब्जा करने की कोशिश की। उनका दावा है कि न्यायालय पहले ही संबंधित दावों को खारिज कर चुका है, लेकिन इसके बावजूद विवाद बढ़ा और इसी दौरान नाबालिग बच्ची पर तेजाब फेंके जाने की घटना हुई। राज्य मंत्री ने यह भी कहा कि शुरुआती इलाज के दौरान घटना की गंभीरता को सही तरीके से दर्ज नहीं किया गया। बाद में बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसे एसएनएमएमसीएच भेजा गया, जहां चिकित्सकीय रिपोर्ट में तेजाब से झुलसने की पुष्टि होने का दावा किया गया।निरीक्षण के दौरान मौजूद झरिया अंचल अधिकारी, सिंदरी एसडीपीओ और झरिया थाना प्रभारी को राज्य मंत्री ने मामले में निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने, दुकान विवाद का विधिसम्मत समाधान कराने और नाबालिग के साथ कथित अश्लील हरकत के आरोपों की भी निष्पक्ष जांच कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले से मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी।
कॉयलॉन्चल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
एफएसएल के डिप्टी डायरेक्टर बी.के. ठाकुर अपनी टीम के साथ जामताड़ा पहुंचे और मुठभेड़ स्थल का बारीकी से निरीक्षण
#
जामताड़ा एनकाउंटर: जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर
#
बर्मामाइंस गोलीकांड: आफताब खान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी
#
पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश पड़ी भारी
#
जीटी रोड पर स्टंट कर रील बना रहे 7 युवक को पुलिस ने दबोचा ,3 कार हुई जब्त
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बड़ा सड़क हादसा! ट्रेलर से टकराई पुलिस गाड़ी, एक जवान की मौत, तीन घायल
#
मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा से भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों को नई मजबूती, व्यापार और डिजिटल सहयोग को बढ़ावा
#
बॉलीवुड में साउथ अभिनेत्रियों का बढ़ता दबदबा: ट्रेंड, वजह और सच्चाई क्या है?
#
चाकूबाजी कांड में मौत के बाद बढ़ा आक्रोश, सड़क जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन
#
कप्तानी के पहले ही मैच में श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, आयरलैंड के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड