Date: 28/07/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तारापुर में 10 मॉडल स्कूल और हरपुर मॉडल थाना का किया उद्घाटन

7/28/2026 4:35:18 PM IST

20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger : मुंगेर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान तारापुर विधानसभा क्षेत्र के दस मॉडल विद्यालयों और हरपुर मॉडल थाना का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री दोपहर करीब 1:35 बजे हेलीकॉप्टर से लौना पहुंचे, जहां गार्ड ऑफ ऑनर के बाद स्थानीय लोगों ने बुके देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने रिमोट के माध्यम से तारापुर विधानसभा क्षेत्र में चयनित 10 आदर्श विद्यालयों का सामूहिक उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने सरस्वती विद्या निकेतन, लौना पहुंचकर कक्षा में शिक्षकों से बच्चों को पढ़ाने के तरीकों की जानकारी ली और विद्यार्थियों से भी पढ़ाई को लेकर बातचीत की। उन्होंने विद्यालय में बच्चों द्वारा लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से हरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने फीता काटकर आदर्श थाना हरपुर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने थाना भवन के थाना अध्यक्ष कक्ष, हाजत समेत सभी कमरों का निरीक्षण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री असरगंज के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने राजकीय डिग्री महाविद्यालय में पठन-पाठन का शुभारंभ किया। साथ ही स्थानीय लोगों के साथ जनसंवाद कार्यक्रम में भी शामिल हुए।
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट