Date: 28/07/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
भाजपा ने खोला मोर्चा, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन का ऐलान
7/28/2026 4:35:18 PM IST
23
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara :
भारतीय जनता पार्टी ने आगामी 31 जुलाई को जामताड़ा समाहरणालय घेराव करने का ऐलान किया है। आंदोलन को लेकर भाजपा नेताओं की ओर से जिले के विभिन्न मंडलों में बैठक कर कार्यकर्ताओं से तैयारी में जुटने का आह्वान किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रणधीर सिंह, भाजपा नेत्री एवं पूर्व विधायक सीता सोरेन, पूर्व मंत्री सत्यानंद झा, पूर्व सांसद सुनील सोरेन और भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा समेत कई नेता मौजूद रहे। पत्रकारों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रणधीर सिंह ने कहा कि करीब दस दिन पहले जामताड़ा सदर अस्पताल में इलाज के अभाव में एक गर्भवती महिला की मौत हुई थी। इस घटना के बाद मृतका के परिजनों ने विरोध जताया था। रणधीर सिंह ने आरोप लगाया कि इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष समेत अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ अस्पताल प्रबंधन के दबाव में झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से किसी तरह की तोड़फोड़ नहीं की गई थी। रणधीर सिंह ने कहा कि इसी के विरोध में 31 जुलाई को भाजपा कार्यकर्ता जामताड़ा समाहरणालय का घेराव करेंगे। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि जब तक स्वास्थ्य मंत्री इस्तीफा नहीं देते, तब तक भाजपा राज्य के विभिन्न जिलों में आंदोलन जारी रखेगी। वहीं, भाजपा नेत्री सीता सोरेन ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के दबाव में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमों में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस मुद्दे को जनता के बीच लेकर जाएगी और आंदोलन को और तेज करेगी।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पत्थर खदान के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, खनन कार्य पर रोक की मांग
#
मरीन ड्राइव पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की दो बार टक्कर से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त
#
बोधगया के रिसोर्ट में घुसकर स्टाफ से मारपीट का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
#
22 राज्यों में बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी
#
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तारापुर में 10 मॉडल स्कूल और हरपुर मॉडल थाना का किया उद्घाटन
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
राज्य सरकार मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में पूरी तरह विफल साबित हुई है -राज सिन्हा
#
19 साल के वैभव सूर्यवंशी बने क्रिकेट का नया सनसनी स्टार, दिग्गजों ने की खुलकर तारीफ
#
पेट्रोल से जलाकर घायल युवक को देखने पहुंचे माले नेता अस्पताल
#
धनबाद में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर का भाजपा पर हमला, राज्यसभा चुनाव पर बोले...
#
मंत्री अशोक चौधरी के करीबी पर अपराधियों ने किया पिस्टल और चाकू से वार, मचा हड़कंप