Date: 04/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बंद फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हुई जलकर तबाह
7/29/2026 2:36:03 PM IST
46
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad :
जहानाबाद जिला मुख्यालय स्थित निजामुद्दीनपुर इंडस्ट्रियल एरिया में बुधवार सुबह एक बंद फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने वरुण इंटरप्राइजेज के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक आकलन के मुताबिक अग्निकांड में करीब 41 लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान की बात सामने आ रही है। घटना जहानाबाद के निजामुद्दीनपुर इंडस्ट्रियल एरिया की है, जहां वरुण इंटरप्राइजेज के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री बंद थी। इसी दौरान प्लांट से धुआं और आग की लपटें निकलती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल अग्निशमन विभाग को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में फैक्ट्री के अंदर रखा सामान और मशीनें जलकर नष्ट होने की बात सामने आई है। प्रारंभिक आकलन के अनुसार करीब 41 लाख रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। हालांकि नुकसान का वास्तविक आकलन किया जा रहा है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। अग्निशमन विभाग और संबंधित अधिकारियों की ओर से घटना की जांच की जा रही है।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
एफएसएल के डिप्टी डायरेक्टर बी.के. ठाकुर अपनी टीम के साथ जामताड़ा पहुंचे और मुठभेड़ स्थल का बारीकी से निरीक्षण
#
जामताड़ा एनकाउंटर: जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर
#
बर्मामाइंस गोलीकांड: आफताब खान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी
#
पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश पड़ी भारी
#
जीटी रोड पर स्टंट कर रील बना रहे 7 युवक को पुलिस ने दबोचा ,3 कार हुई जब्त
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बड़ा सड़क हादसा! ट्रेलर से टकराई पुलिस गाड़ी, एक जवान की मौत, तीन घायल
#
मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा से भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों को नई मजबूती, व्यापार और डिजिटल सहयोग को बढ़ावा
#
बॉलीवुड में साउथ अभिनेत्रियों का बढ़ता दबदबा: ट्रेंड, वजह और सच्चाई क्या है?
#
चाकूबाजी कांड में मौत के बाद बढ़ा आक्रोश, सड़क जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन
#
कप्तानी के पहले ही मैच में श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, आयरलैंड के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड