Date: 04/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
घर तोड़े जाने के नोटिस से भड़का आक्रोश, लोगों ने पूर्व मंत्री और मेयर की गाड़ी रोककर लगाई मदद की गुहार
7/29/2026 2:36:03 PM IST
68
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :
जमशेदपुर में घर खाली करने और तोड़े जाने का नोटिस मिलने के बाद लोगों में आक्रोश है। भुईयांडीह क्षेत्र के लोगों ने उपायुक्त कार्यालय से गुजर रहे पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और मेयर सुधा गुप्ता की गाड़ी को रोककर अपनी समस्या बताई और मदद की गुहार लगाई। लोगों ने भावुक होकर कहा— "साहब, हमारा आशियाना बचा लीजिए।" दरअसल, भुईयांडीह क्षेत्र के कल्याण नगर, इंदिरा नगर और होमपाइप इलाके के लोगों को प्रशासन की ओर से 6 अगस्त तक घर खाली करने और हटाने का नोटिस जारी किए जाने के बाद लोगों में नाराजगी है। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अपनी फरियाद लेकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और प्रशासन से कार्रवाई पर पुनर्विचार करने की मांग की। बताया जा रहा है कि एनजीटी यानी राष्ट्रीय हरित अधिकरण के आदेश के अनुपालन में नदी किनारे चिह्नित 161 से अधिक घरों को खाली करने और हटाने का नोटिस जारी किया गया है। प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में स्थानीय लोग लामबंद हो गए हैं और अपने आशियाने बचाने की मांग कर रहे हैं। वहीं, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी प्रभावित परिवारों के पक्ष में आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि एक घर बनाने में लोगों को वर्षों की मेहनत लगती है। ऐसे में घरों को तोड़ने से पहले प्रभावित लोगों के पुनर्वास की व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि गरीब और जरूरतमंद परिवार आखिर कहां जाएंगे, इसलिए किसी का आशियाना उजाड़ने से पहले उनके बसने की व्यवस्था पर विचार करना जरूरी है।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
एफएसएल के डिप्टी डायरेक्टर बी.के. ठाकुर अपनी टीम के साथ जामताड़ा पहुंचे और मुठभेड़ स्थल का बारीकी से निरीक्षण
#
जामताड़ा एनकाउंटर: जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर
#
बर्मामाइंस गोलीकांड: आफताब खान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी
#
पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश पड़ी भारी
#
जीटी रोड पर स्टंट कर रील बना रहे 7 युवक को पुलिस ने दबोचा ,3 कार हुई जब्त
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बड़ा सड़क हादसा! ट्रेलर से टकराई पुलिस गाड़ी, एक जवान की मौत, तीन घायल
#
मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा से भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों को नई मजबूती, व्यापार और डिजिटल सहयोग को बढ़ावा
#
बॉलीवुड में साउथ अभिनेत्रियों का बढ़ता दबदबा: ट्रेंड, वजह और सच्चाई क्या है?
#
चाकूबाजी कांड में मौत के बाद बढ़ा आक्रोश, सड़क जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन
#
कप्तानी के पहले ही मैच में श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, आयरलैंड के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड