Date: 04/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
फर्जी जैप जवान का हुआ खुलासा, पुलिस वर्दी में अवैध वसूली का आरोप!
7/29/2026 2:36:03 PM IST
65
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara :
जामताड़ा में पुलिस ने वर्दी की आड़ में लोगों को डराने-धमकाने और कथित तौर पर अवैध वसूली करने वाले एक फर्जी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को जैप-05 देवघर का जवान बताकर इलाके में रौब झाड़ता था। पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा, जिंदा कारतूस, चाकू, वॉकी-टॉकी और फर्जी पुलिस आईकार्ड समेत कई सामान बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी लोगों को धमकाने के साथ-साथ युवतियों को झांसा देने का भी काम करता था। पूरा मामला जामताड़ा के मिहिजाम थाना क्षेत्र का है। पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मिहिजाम थाना पुलिस ने कामगोई इलाके में कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनूप कुमार के रूप में हुई है। आरोप है कि वह पुलिस की वर्दी पहनकर खुद को जैप-05 देवघर का जवान बताता था और इसी की आड़ में लोगों पर रौब जमाकर कथित तौर पर अवैध वसूली करता था। मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ वसीम रजा ने बताया कि आरोपी के पास से फर्जी जैप पुलिस का आईकार्ड, एक देशी कट्टा, जिंदा कारतूस, चाकू और वॉकी-टॉकी समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों और उसकी गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मिहिजाम थाना प्रभारी प्रदीप राणा के नेतृत्व में की गई। मामले में मिहिजाम थाना कांड संख्या 50/2026 दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
एफएसएल के डिप्टी डायरेक्टर बी.के. ठाकुर अपनी टीम के साथ जामताड़ा पहुंचे और मुठभेड़ स्थल का बारीकी से निरीक्षण
#
जामताड़ा एनकाउंटर: जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर
#
बर्मामाइंस गोलीकांड: आफताब खान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी
#
पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश पड़ी भारी
#
जीटी रोड पर स्टंट कर रील बना रहे 7 युवक को पुलिस ने दबोचा ,3 कार हुई जब्त
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बड़ा सड़क हादसा! ट्रेलर से टकराई पुलिस गाड़ी, एक जवान की मौत, तीन घायल
#
मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा से भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों को नई मजबूती, व्यापार और डिजिटल सहयोग को बढ़ावा
#
बॉलीवुड में साउथ अभिनेत्रियों का बढ़ता दबदबा: ट्रेंड, वजह और सच्चाई क्या है?
#
चाकूबाजी कांड में मौत के बाद बढ़ा आक्रोश, सड़क जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन
#
कप्तानी के पहले ही मैच में श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, आयरलैंड के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड