Date: 10/10/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सावन के पहले दिन उमड़ा आस्था का सैलाब, 'बोल बम' से गूंजा कांवड़िया पथ
7/30/2026 5:44:29 PM IST
100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
मुंगेर :
सावन मास के पहले दिन आस्था का सैलाब सुल्तानगंज से लेकर मुंगेर के कच्ची कांवड़िया पथ तक उमड़ पड़ा है। कांवड़ियों के पैरों की थाप, कांवड़ में बंधे घुंघरुओं की रुनझुन और "बोल बम" के जयकारों से पूरा कांवड़िया पथ भक्तिमय हो गया है। देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट। सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल भरकर लाखों कांवड़िए बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर की ओर निकल पड़े हैं। मुंगेर जिले के 26 किलोमीटर लंबे कच्ची कांवड़िया पथ पर हर कदम के साथ आस्था और श्रद्धा का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। भगवा वस्त्र पहने, कंधों पर कांवड़ और होठों पर "बोल बम" का जयघोष पूरा रास्ता शिवमय हो उठा है। बिहार ही नहीं, देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों से आए श्रद्धालु भी करीब 105 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा कर बाबा भोलेनाथ के दरबार पहुंचने के लिए उत्साह से आगे बढ़ रहे हैं। कई कांवड़िया पिछले 10 से 11 सालों से लगातार सावन मास में देवघर जा रहे है । कांवड़ में बंधे घुंघरुओं की रुनझुन और शिव भजनों की गूंज इस यात्रा को और भी दिव्य बना रही है। कांवड़ियों का कहना है कि यह यात्रा केवल पैरों की नहीं, बल्कि अटूट आस्था और बाबा भोलेनाथ की कृपा की यात्रा है। उनका विश्वास है कि महादेव की शक्ति ही उन्हें बिना थके इतनी लंबी दूरी तय करने का सामर्थ्य देती है। सावन के पहले ही दिन मुंगेर का कच्ची कांवड़िया पथ हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरी तरह गुंजायमान हो उठा है। सावन की शुरुआत के साथ आस्था का यह कारवां अब लगातार बाबाधाम की ओर बढ़ता रहेगा। मुंगेर के कच्ची कांवड़िया पथ पर भक्ति, विश्वास और उत्साह का यह अद्भुत नजारा आने वाले दिनों में और भी भव्य होने की उम्मीद है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
500
कमरे
500
दरवाजे
और
रहस्यमयी
सुरंग
गया
के
रामेश्वर
बाग
की
अनोखी
कहानी....
#
मानगो पुल पर भीषण जाम, वाहनों की लंबी कतारों में फंसी एंबुलेंस; यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल...
#
500
कमरे
500
दरवाजे
और
रहस्यमयी
सुरंग
गया
के
रामेश्वर
बाग
की
अनोखी
कहानी....
#
पितृपक्ष में यूक्रेन से आये श्रद्धालुओं ने गया जी पहुंचकर अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और मोक्ष की कामना की ...
#
बीबीएमकेयू का तीसरा दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने 149 विद्यार्थियों को किये सम्मानित, डुमरी विधायक जयराम महतो को पीएचडी की उपाधि.....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सावन के पहले दिन उमड़ा आस्था का सैलाब, 'बोल बम' से गूंजा कांवड़िया पथ
#
B.Sc Nursing छात्रों का फूटा गुस्सा, रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाकर सड़क जाम
#
कोल्हान में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, तीन इनामी हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार
#
20 सूत्री मांगों को लेकर किसान-मजदूर संगठनों का जेल भरो आंदोलन
#
मुंगेर में राहत की नाव बनी आफत! , बाढ़ के पानी में अचानक डूबी नाव ,बाल-बाल बचे 6 लोग