Date: 04/08/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

किसानों को नहीं मिलेगी निर्बाध बिजली तो कलेक्ट्रेट के सामने देंगे धरना : कुमार सर्वजीत 

8/1/2026 4:28:53 PM IST

27
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
गया : गया में किसानों को सिंचाई के लिए बिजली नहीं मिलने के मुद्दे पर पूर्व कृषि मंत्री और राजद नेता कुमार सर्वजीत ने सरकार को अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि अगर अगले दो दिनों में किसानों को निर्बाध बिजली उपलब्ध नहीं कराई गई, तो वे जिला समाहरणालय के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे। डीएम और बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद कुमार सर्वजीत ने कहा कि जिले में कृषि ट्रांसफार्मर महीनों से खराब पड़े हैं और किसान फसल बचाने के लिए परेशान हैं। उन्होंने हर कृषि फीडर को कम से कम 8 घंटे लगातार बिजली देने और पंचायतवार बिजली आपूर्ति का शेड्यूल सार्वजनिक करने की मांग की। साथ ही उन्होंने बिजली विभाग पर लापरवाही और किसानों की शिकायतों की अनदेखी का आरोप लगाया। कुमार सर्वजीत ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो गया से किसानों के अधिकार को लेकर बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।
 
गया  से कोयलांचल लाइव से मनोज कुमार की रिपोर्ट