Date: 27/10/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

चक्रवात ‘अर्नब’ से झारखंड में बिगड़ा मौसम, जमशेदपुर समेत कई जिलों में अलर्ट..

10/27/2026 11:06:45 AM IST

15
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : चक्रवात की वर्तमान स्थिति मौसम विभाग के अनुसार अर्नब बहुत प्रचंड चक्रवाती तूफान बन चुका है। यह पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में स्थित है और 28 अक्टूबर की सुबह बापटला से विशाखापत्तनम के बीच, यानम के करीब, आंध्र प्रदेश और यनम तट से टकराएगा। लैंडफॉल के समय हवा की रफ्तार 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है, जबकि झोंके 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। इस तूफान का सीधा असर तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा पर पड़ेगा, लेकिन इसके अवशेष और बाहरी परिसंचरण के कारण झारखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलेंगी।  जमशेदपुर में पहले ही असर दिखना शुरू हो गया है। मंगलवार शाम से आसमान में बादल छाए रहे और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक 27 से 30 अक्टूबर तक पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं की आशंका है। भारतीय मौसम विभाग ने रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, सरायकेला-खरसावां तथा पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिलों के लिए 28 अक्टूबर सुबह 8:30 बजे से 24 घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना है।...चक्रवात अर्नब भले ही आंध्र तट पर लैंडफॉल कर रहा हो, लेकिन जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में अगले दो-तीन दिन मौसम काफी खराब रहने वाला है। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।
 
 

जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट