Date: 02/08/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जमशेदपुर परसुडीह महिला हत्याकांड का खुलासा, शादी के दबाव से परेशान आरोपी ने की हत्या, शव केनाल में फेंका
8/2/2026 5:24:44 PM IST
17
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर :
पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार करते हुए बताया कि मृतका उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी, जिससे परेशान होकर उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त स्कूटी समेत कई सामान भी बरामद किए हैं। 26 जुलाई की सुबह परसुडीह थाना क्षेत्र के कलियाडीह केनाल में एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। शव की पहचान जुगसलाई बंगालीपाड़ा निवासी 45 वर्षीय किरण देवी के रूप में हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर छोटा बांदुआ, पोटका निवासी दासमत बास्के का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि किरण देवी उस पर शादी करने का लगातार दबाव बना रही थीं। इसी बात से परेशान होकर उसने उनकी हत्या कर शव को केनाल में फेंक दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त टीवीएस स्कूटी, एक काला टी-शर्ट, गुलाबी रंग का थैला और बैंगनी रंग का छींटदार ट्राउजर बरामद किया है।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केशरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
रुड़की में कांवड़ यात्रा के दौरान हुआ बवाल, कांवड़ क्षतिग्रस्त होने पर बढ़ा हंगामा
#
जगजीवन नगर हत्याकांड का हुआ खुलासा: आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
#
भोजपुर में बड़ी कार्रवाई: 14 चक्का ट्रक से 8,071 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
#
झाड़फूंक के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, ठगी किया गया आभूषण सहित टीम हुए गिरफ्तार
#
गली ढलाई भुगतान में कमीशन मांगना पड़ा भारी, मुखिया गिरफ्तार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कोल इंडिया-अदाणी पावर में आई तेजी, निफ्टी 24000 के नीचे, सेंसेक्स 470 अंक गिरा
#
गर्मी से लोग परेशान, दिल्ली-बिहार और UP समेत कई राज्यों में पारा 35-डिग्री के पार
#
जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया का कहर, 14 दिनो में मिले 1441 संक्रमित मरीज
#
पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, वाहन चालकों को मिली राहत
#
छोटी नदियों पर संकट: आईआईटी-आईएसएम का 'मिशन Y', कोयला कंपनियों की मनमानी से बढ़ा खतरा