Date: 02/08/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
गली ढलाई भुगतान में कमीशन मांगना पड़ा भारी, मुखिया गिरफ्तार
8/1/2026 6:52:25 PM IST
21
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad :
जहानाबाद जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रतनी फरीदपुर प्रखंड की पंडौल पंचायत के मुखिया को 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मुखिया पर आरोप है कि उन्होंने मनरेगा योजना के तहत कराए गए कार्य के भुगतान के बदले शिकायतकर्ता से कमीशन की मांग की थी। जानकारी के अनुसार, पोखमा निवासी प्रमोद कुमार ने मनरेगा योजना के तहत गली ढलाई का कार्य कराया था। काम पूरा होने के बाद भुगतान कराने के एवज में मुखिया कथित तौर पर 12 हजार रुपये रिश्वत मांग रहे थे। बार-बार पैसे की मांग से परेशान होकर प्रमोद कुमार ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने मामले का सत्यापन कराया। आरोप सही पाए जाने पर टीम ने जाल बिछाया और शिकायतकर्ता को तय राशि के साथ मुखिया के पास भेजा। पूर्व निर्धारित योजना के तहत नेहालपुर के समीप निगरानी टीम ने मुखिया को शिकायतकर्ता से 12 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके पर ही उन्हें गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। मुखिया की गिरफ्तारी के बाद जिले में पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के बीच हड़कंप मच गया है। निगरानी विभाग गिरफ्तार मुखिया से पूछताछ कर रहा है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
भोजपुर में बड़ी कार्रवाई: 14 चक्का ट्रक से 8,071 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
#
झाड़फूंक के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, ठगी किया गया आभूषण सहित टीम हुए गिरफ्तार
#
जगजीवन नगर में युवक की बेरहमी से हत्या, टहलने निकले 24 वर्षीय टोटो चालक की मौत
#
भटिंडा फॉल में डूबने से आईटीआई परीक्षार्थी की मौत, परीक्षा के बाद दोस्तों संग घूमने गया था युवक
#
किराया देने के बजाए करने लगे दबंगई, जान से मारने की धमकी दी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
झूठे हत्या केस में फंसाई गई हैं रजनी रवानी, जरूरत पड़ी तो होगी CBI जांच : सांसद ढुल्लू महतो
#
ससुराल आए दामाद का मंदिर परिसर से शव बरामद, मामले की जांच में जुटी पुलिस
#
कोल इंडिया-अदाणी पावर में आई तेजी, निफ्टी 24000 के नीचे, सेंसेक्स 470 अंक गिरा
#
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल भारती चुनाव के विजय विद्यार्थियों को दिलाया गया शपथ
#
जब तक सूरज चांद रहेगा शुभम तेरा नाम रहेगा, शाहीद का शव आते ही नारे से गूंजा जहानाबाद