Date: 07/08/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

इमामगंज पुलिस ने 341.82 लीटर विदेशी शराब बरामद, कार समेत एक तस्कर गिरफ्तार
 

8/6/2026 5:20:22 PM IST

17
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
गया : जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 341.82 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक कार और मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। गया के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के सेवन, निर्माण, बिक्री, भंडारण और परिवहन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में इमामगंज थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक क्रेटा कार से भारी मात्रा में शराब लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, इमामगंज के नेतृत्व में इमामगंज थाना एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ रानीगंज डीपीएस स्कूल के पास वाहन चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक उजले रंग की कार के चालक ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस बल ने पीछा कर कार को पकड़ लिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम राहुल कुमार, पिता विनय सिंह, निवासी थाना बिदुपुर, जिला वैशाली बताया। कार की तलाशी लेने पर डिक्की में बॉक्स में छिपाकर रखी गई शराब बरामद हुई। पुलिस के अनुसार बरामद शराब में 750 एमएल की 120 बोतल (10 कार्टन) यानी 90 लीटर, 375 एमएल की 480 बोतल (20 कार्टन) यानी 180 लीटर तथा 180 एमएल की 399 बोतल (08 कार्टन) यानी 71.82 लीटर विदेशी शराब शामिल है। कुल बरामदगी 341.82 लीटर बताई गई है। पुलिस ने शराब के साथ एक कार और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। मामले में इमामगंज थाना कांड संख्या 280/26, दिनांक 06 अगस्त 2026 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
 
 
 गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट