Date: 07/08/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मुंगेर में चहल्लुम के दौरान हिंसा, दो अखाड़ों की झड़प का वीडियो वायरल
 

8/6/2026 5:20:22 PM IST

14
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
मूंगेर :- मुंगेर मे बीती चहल्लुम के प्रोसेशन के दौरान दो अखाड़े के सदस्य आपस मे भिड़े, दोनों अखाड़ों के सदस्यों के बीच खूब चले लाठी डंडे, इस लाठीबाजी के दौरान एक-दो के घायल होने कि खबर, मामला शांत कराने के लिए पुलिस को भांजनी पड़ी लाठियां, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल। मुंगेर मे बीती चहल्लुम का प्रोसेशन बड़ी धूमधाम से निकाला गया, जिसमे जिला प्रशासन के द्वारा सुरक्षा पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रोसेशन के अंतिम पड़ाव के दौरान जब पहलाम इंतजामिया कमिटी कि ओर से प्रोसेशन के दौरान अच्छा प्रदर्शन करने वाले अखाड़े को पुरस्कार दिया जा रहा था कि तभी मिर्ग्यास्चक ओर हज़रतगंज अखाड़ा के सदस्य किसी बात को लेकर आपस मे भीड़ गये और देखते ही देखते अफरातफरी का माहौल बना गया। दोनों अखाड़े के सदस्य एक दूसरे पर बुरी तरह से लाठियां बरसा रहे थे जिसको लेकर मेला देखने आए लोगों के बीच भगदड़ मच गई, जिसके बाद हालत को काबू करने के लिए पुलिस लाठियां भांजनी पड़ी तब जाकर मामला शांत हुआ। इस दौरान कुछ लोगों के घायल होने कि भी खबर है जिन्होंने निजी क्लीनिकों मे अपना इलाज करवाया है। और जब ये घटना हो रही थी तो किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जो बड़ी तेजी से ट्रोल हो रहा है।
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट