Date: 27/09/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मुंगेर में ईडी का बड़ा एक्शन, 15 करोड़ घोटाले पर छापेमारी
8/6/2026 7:43:55 PM IST
100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
मुंगेर :
- मुंगेर के जमालपुर में कथित 15 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार सुबह ईडी की टीम ने जमालपुर थाना क्षेत्र के नया टोला फुल्का समेत तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई जॉलीवुड म्यूजिक कंपनी के कथित वित्तीय घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में की जा रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने गुरुवार तड़के जमालपुर थाना क्षेत्र के नया टोला फुल्का स्थित जॉलीवुड म्यूजिक कंपनी के निदेशक जितेंद्र कुमार राजीव के आवास सहित तीन स्थानों पर छापेमारी शुरू की। ईडी की टीम दस्तावेजों, बैंक लेनदेन और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की गहन जांच में जुटी हुई है। बताया जाता है कि जॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड पर चिटफंड की तर्ज पर लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देकर करोड़ों रुपये निवेश कराने और बाद में रकम लेकर फरार होने का आरोप है। 18 नवंबर 2024 को कंपनी के कार्यालय पर ताला लगाकर संचालकों के फरार होने के बाद बड़ी संख्या में निवेशकों ने जमालपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में कांड संख्या 224/24 दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ताओं का आरोप था कि कंपनी ने लोगों से करीब 15 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटाई और कार्यालय बंद कर फरार हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी, लेकिन कंपनी के निदेशक और अन्य आरोपी फरार हो गए थे। बाद में पुलिस के दबाव के बीच कंपनी के निदेशक जितेंद्र कुमार राजीव ने मुंगेर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था और तब से वे न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं।अब ईडी इस पूरे मामले में मनी लॉन्ड्रिंग, निवेशकों के पैसों के इस्तेमाल और वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार, मामले में नामजद अन्य आरोपियों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल ईडी की छापेमारी और जांच जारी है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
एंटी क्राइम चेकिंग में पकड़े गए में 20 वाहन, सिटी सेंटर और बैंक मोड़ में विशेष अभियान,ट्रैफ़िक डीएसपी ने संभाला मोर्चा
#
एसएसपी प्रभात कुमार ने कई थाना प्रभारियों को किया इधर से उधर, ब्रजकिशोर सिंह को सौपा कालू बथान ओपी का कमान,अभिषेक बने घनुड़ीह प्रभारी
#
त्योहारों को लेकर जामताड़ा पुलिस अलर्ट, जिलेभर में चला एंटी-क्राइम वाहन जांच अभियान, प्रशाशन सक्रिय....
#
पारिवारिक कलह में खौफनाक वारदात घर में लगी आग से बाप-बेटी की मौत बहन गंभीर....
#
जमशेदपुर में बिंदल मॉल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 युवक घायल; टीएमएच में चल रहा इलाज......
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मुंगेर में ईडी का बड़ा एक्शन, 15 करोड़ घोटाले पर छापेमारी
#
मुंगेर को मिली 4 नई लग्जरी बसों की सौगात, लंबी दूरी के यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा
#
PM मोदी के जन्मदिवस से भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, जामताड़ा में कार्यशाला आयोजित
#
नेशनल हैंडलूम डे पर बिहार की तीन पारंपरिक कलाओं को मिला जीआई प्रमाणपत्र
#
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक राज सिन्हा ने किया सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ एवं सशक्त समाज निर्माण का दिया संदेश