Date: 07/08/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
धनबाद में कोयला क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट 2026 का समापन, ओवरऑल चैंपियन बना धनबाद, विजेता पुलिसकर्मी सम्मानित
8/7/2026 7:10:42 PM IST
12
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
धनबाद :
धनबाद पुलिस केंद्र स्थित सभागार में आयोजित तीन दिवसीय कोयला क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट-2026 का शुक्रवार को भव्य समापन हो गया। प्रतियोगिता में धनबाद और बोकारो जिले के पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने विभिन्न तकनीकी एवं व्यावसायिक विषयों में अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं ओवरऑल डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में धनबाद जिला को विजेता तथा बोकारो जिला उपविजेता घोषित किया गया। समापन समारोह में पुलिस महानिरीक्षक (बोकारो प्रक्षेत्र) शैलेन्द्र कुमार सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब, एडिशनल एसपी (चास) वेदांत शंकर सहित धनबाद एवं बोकारो के कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। अपने संबोधन में आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने कहा कि पुलिस ड्यूटी मीट का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं बल्कि पुलिसकर्मियों की कार्यकुशलता, वैज्ञानिक अनुसंधान क्षमता और तकनीकी दक्षता को लगातार बेहतर बनाना है। उन्होंने कहा कि बदलते अपराध के स्वरूप से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों का आधुनिक तकनीकों और वैज्ञानिक अनुसंधान पद्धतियों में दक्ष होना आवश्यक है। उन्होंने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि जिन प्रतिभागियों का प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा वे इसे सीखने का अवसर मानकर और बेहतर तैयारी करें। उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे कोयला क्षेत्र का बेहतर प्रतिनिधित्व करेंगे। वही धनबाद एसएसपी ने प्रभात कुमार ने धनबाद जिला को पुलिस मीट 2026 के आयोजन का अवसर प्रदान करने के लिए आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा के प्रति आभार व्यक्त किया, साथ ही विशेषज्ञ टीम, निर्णायकों, आयोजन समिति तथा सभी प्रतिभागियों को भी सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। एसएसपी ने कहा कि ड्यूटी मीट पुलिसकर्मियों को अपने अनुभव साझा करने, नई तकनीकों को सीखने और अनुसंधान संबंधी कौशल को निखारने का अवसर प्रदान करता है। तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में पुलिस निरीक्षक से लेकर सिपाही स्तर तक के पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान विधि विज्ञान (एफएसएल), मेडिको-लीगल, क्राइम इन्वेस्टिगेशन, लॉ, रूल्स एंड कोर्ट जजमेंट, फिंगर प्रिंट, लिफ्टिंग, पैकिंग एवं फॉरवर्डिंग, ऑब्जर्वेशन, पुलिस पोर्ट्रेट, कंप्यूटर अवेयरनेस, पुलिस फोटोग्राफी, डॉग स्क्वायड, एंटी-सबोटाज चेक तथा पुलिस फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लिखित, मौखिक एवं प्रायोगिक परीक्षाएं आयोजित की गईं। फोरेंसिक साइंस की लिखित परीक्षा में शैलेन्द्र पासवान प्रथम, कांति विलास अविनाश द्वितीय तथा सचिन रौशन तृतीय स्थान पर रहे। मेडिको-लीगल की मौखिक परीक्षा में असित कुमार सिंह ने प्रथम, मंजीत कुमार ने द्वितीय तथा मनोज कुमार पाण्डेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लिफ्टिंग, पैकिंग एवं फॉरवर्डिंग प्रतियोगिता में सचिन रौशन प्रथम, जय प्रकाश द्वितीय तथा शैलेन्द्र पासवान तृतीय रहे। क्राइम इन्वेस्टिगेशन, लॉ, रूल्स एंड कोर्ट जजमेंट में मंजीत कुमार प्रथम, मनोज पाण्डेय एवं मोहम्मद आज़ाद खान संयुक्त रूप से द्वितीय तथा जय प्रकाश एवं मनोहर करमाली संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। फिंगर प्रिंट (प्रैक्टिकल एवं ओरल) में शैलेन्द्र पासवान प्रथम, मंजीत कुमार द्वितीय तथा सचिन रौशन एवं असित कुमार सिंह संयुक्त रूप से तृतीय रहे। फोटोग्राफी प्रतियोगिता में शैलेन्द्र पासवान प्रथम, असित कुमार सिंह द्वितीय तथा मंजीत कुमार एवं कांति विलास अविनाश संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। ऑब्जर्वेशन टेस्ट में नील कमल लकड़ा प्रथम, रंजन कुमार राम द्वितीय तथा नौशाद अली एवं अमर कुमार यादव संयुक्त रूप से तृतीय रहे। पुलिस पोर्ट्रेट प्रतियोगिता में नील कमल लकड़ा प्रथम, नौशाद अली द्वितीय तथा अमर कुमार यादव तृतीय रहे। कंप्यूटर अवेयरनेस में मनोहर कुमार गोराई प्रथम, ओम प्रकाश कुमार राम द्वितीय तथा जितेश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। पुलिस फोटोग्राफी में राजू गोप तथा डॉग स्क्वायड प्रतियोगिता में जॉनशन कुमार को सम्मानित किया गया। ओवरऑल इंडिविजुअल चैंपियनशिप में शैलेन्द्र पासवान विजेता तथा मंजीत कुमार उपविजेता घोषित किए गए। वहीं ओवरऑल डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप का खिताब धनबाद ने अपने नाम किया जबकि बोकारो उपविजेता रहा। समापन समारोह के दौरान राज्य स्तरीय पुलिस ड्यूटी मीट के लिए कोयला क्षेत्र की टीम का भी गठन किया गया। चयनित प्रतिभागियों में मंजीत कुमार, शैलेन्द्र पासवान, सचिन रौशन, नील कमल लकड़ा, रंजन कुमार राम, असित कुमार सिंह, कांति विलास अविनाश, सरोज कुमार, नौशाद अली, मोहम्मद आलम अंसारी, जितेश कुमार, मनोहर कुमार गोराई, ओम प्रकाश कुमार राम तथा राजू गोप शामिल हैं। ये सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कोयला क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता के सफल संचालन एवं मूल्यांकन के लिए रांची से सीआईडी, एटीएस और विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की विशेषज्ञ टीम धनबाद पहुंची थी। समापन समारोह में उनके योगदान के लिए भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिले के सभी डीएसपी, एसडीपीओ, कई थाना प्रभारी, सार्जेंट मेजर अवधेश कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जमशेदपुर में मूसलाधार बारिश का असर, मानगो छोटे पुल पर जलजमाव, स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ा
#
कोयला प्रक्षेत्र पुलिस ड्यूटी मीट 2026: धनबाद बना ओवरऑल चैंपियन, आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने किया सम्मानित
#
फेम इंडिया सर्वे में धनबाद डीसी आदित्य रंजन देश के 50 सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारियों में शामिल
#
नेशनल हैंडलूम डे पर बिहार की तीन पारंपरिक कलाओं को मिला जीआई प्रमाणपत्र
#
एम.एम. महिला कॉलेज में नशामुक्ति शपथ अभियान, 100 छात्राओं ने लिया संकल्प
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
#
पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है
#
EPFO नियमों में बदलाव पर इंतजार, ₹25 हजार वेतन सीमा का प्रस्ताव अभी लंबित
#
धनबाद पहुंचे आईजी शैलेंद्र सिन्हा: प्रिंस खान पर जारी कार्रवाई, कानून से नहीं बचेंगे अपराधी
#
मानगो फ्लाइओवर परियोजना का केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने किया निरिक्षण