Date: 07/08/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जमशेदपुर में मूसलाधार बारिश का असर, मानगो छोटे पुल पर जलजमाव, स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ा

8/7/2026 7:10:42 PM IST

19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

जमशेदपुर: शहर में हुई मूसलाधार बारिश के बाद मानगो स्थित स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया। वहीं, साकची से मानगो को जोड़ने वाले छोटे पुल पर जलजमाव होने से जल निकासी व्यवस्था की पोल खुल गई।पुल पर पानी भर जाने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्कूली छात्र-छात्राएं, नौकरीपेशा लोग और आम राहगीरों को गंदे पानी से होकर गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ा। कई लोगों को घुटनों तक भरे पानी में पैदल चलकर पुल पार करना पड़ा, जबकि कई बाइक सवार जलभराव में फंस गए। स्कूल की छुट्टी के समय बच्चों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बार मूसलाधार बारिश के दौरान छोटे पुल पर जलजमाव की यही स्थिति बन जाती है, लेकिन अब तक समस्या के स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

 

जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की  रिपोर्ट