Date: 07/08/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

नेशनल हैंडलूम डे पर बिहार की तीन पारंपरिक कलाओं को मिला जीआई प्रमाणपत्र

8/7/2026 6:41:20 PM IST

23
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
आरा: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में बिहार की तीन पारंपरिक कलाओं को भौगोलिक संकेतक (GI) प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इनमें भोजपुरी पीड़िया पेंटिंग, नालंदा की बावनबूटी और गया की पत्थरकट्टी पाषाण कला शामिल हैं।उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भोजपुरी पीड़िया पेंटिंग के लिए सर्जना न्यास, बावनबूटी के लिए बासवान बिगहा प्राइमरी वीवर्स कोऑपरेटिव सोसाइटी तथा पत्थरकट्टी पाषाण कला के लिए आशीर्वाद स्टोन हैंडीक्राफ्ट प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड को जीआई प्रमाणपत्र सौंपे। इस अवसर पर नाबार्ड की ओर से पटना के मौर्यलोक परिसर में तीन दिवसीय हैंडलूम प्रदर्शनी का भी शुभारंभ किया गया। प्रदर्शनी में जीआई टैग प्राप्त इन तीनों कलाओं के साथ बिहार की विभिन्न लोककलाओं, हथकरघा और हस्तशिल्प उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य बिहार की पारंपरिक कलाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाना, स्थानीय शिल्पकारों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना तथा उनके आर्थिक सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है।
कोयलांचल लाइव के लिए आरा से आशुतोष की रिपोर्ट