Date: 02/11/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बोकारो में राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आगाज, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया उद्घाटन
8/19/2026 2:47:05 PM IST
124
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Bokaro :
सेक्टर-4 स्थित कुमार मंगलम स्टेडियम में मंगलवार से दूसरे NTPC नेशनल रैंकिंग तीरंदाजी टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। 19 से 26 अगस्त तक चलने वाली इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर से करीब 900 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजों, ओलंपियन, राष्ट्रीय प्रशिक्षकों और तकनीकी पदाधिकारियों के शामिल होने की जानकारी है। प्रतियोगिता में सीनियर, जूनियर और सब-जूनियर वर्ग में रिकर्व और कंपाउंड स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम में गिरिडीह सांसद सीपी चौधरी, बोकारो विधायक श्वेता सिंह, बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा, तीरंदाजी संघ बोकारो के अध्यक्ष डॉ. लंबोदर महतो, सचिव एंजेला सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। विभिन्न स्कूलों के बच्चे भी कार्यक्रम में शामिल हुए। राज्यपाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह के बड़े आयोजन से झारखंड की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। बोकारो को राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी मिलने से शहर की खेल पहचान को भी मजबूती मिली है। जिला तीरंदाजी संघ और झारखंड तीरंदाजी संघ की देखरेख में आयोजित इस प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह है। टूर्नामेंट के दौरान देश के शीर्ष तीरंदाज अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
रांची से कोयलांचल लाइव के लिए प्रशांत जयवर्धन की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
रेलवे क्वार्टर से रणजी टीम की कप्तानी तक का सफर, मंगल महरौर ने बढ़ाया गया का मान...
#
रक्त की कमी दूर करने की पहल, चिकित्सक ने खुद रक्तदान कर किया शिविर का शुभारंभ..
#
बारामुड़ी खटाल के 155 घरों-दुकानों पर बेदखली का खतरा, जमीन के कागजात दिखाने के लिए मांगा समय!
#
108 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई JTET 2026 परीक्षा
#
CBI की पूछताछ पर उठे सवाल! CIMFR कर्मचारी ने अधिकारियों पर लगाया मारपीट और प्रताड़ना का आरोप, CVC से मांगा न्याय
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बरोरा में दिनदहाड़े फायरिंग, बाल-बाल बचा युवक, पुलिस जांच में जुटी
#
प्रेम विवाह के 3 मामले आए सामने, वीडियो जारी कर युवतियों ने परिजनों से की परेशान नहीं करने की अपील
#
16 वर्षीय मन्नत पांडेय ने रचा इतिहास, ‘इंडियाज टैलेंट फाइट’ के टॉप-15 में बनाई जगह; 30 सितंबर को टीवी राउंड.....
#
कतरास मेले में परिवार संग पहुंचे धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार सुरक्षा व्यवस्था का भी लिया जायजा!
#
दीपावली-छठ की तैयारी तेज, घाटों की सफाई और खराब लाइटों को दुरुस्त करने का निर्देश!