Date: 28/08/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
साइबर अपराध रोकने के लिए बैंकों की निगरानी बढ़ेगी, म्यूल खातों के फिजिकल वेरिफिकेशन पर जोर
8/19/2026 2:47:05 PM IST
97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
साइबर अपराध पर प्रभावी रोक लगाने के लिए धनबाद पुलिस ने बैंकों के साथ निगरानी बढ़ाने की रणनीति तैयार की है। साइबर सेफ्टी अवेयरनेस वीक के तहत बुधवार को धनबाद समाहरणालय स्थित पुलिस सभागार में विभिन्न बैंकों के प्रबंधकों के साथ बैठक हुई। बैठक में म्यूल बैंक अकाउंट, फर्जी सिम कार्ड और चोरी के मोबाइल फोन के जरिए होने वाले साइबर अपराध पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब ने कहा कि साइबर अपराध में म्यूल बैंक अकाउंट, फर्जी सिम और चोरी के मोबाइल का इस्तेमाल बड़ी चुनौती है। इन माध्यमों पर प्रभावी रोक लगाकर साइबर अपराधियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सकता है।
नए बैंक खातों का होगा फिजिकल वेरिफिकेशन
बैठक में बैंकों ने नए खुले बचत खातों का समय-समय पर फिजिकल वेरिफिकेशन करने पर सहमति जताई। इसके तहत खाताधारक के मोबाइल नंबर और अन्य विवरणों की जांच की जाएगी। यह भी सत्यापित किया जाएगा कि खाता संबंधित व्यक्ति ने स्वयं खोला है या किसी अन्य व्यक्ति ने उसके नाम पर खाता खुलवाया है। पुलिस के अनुसार, कई मामलों में लोगों को पैसे या कमीशन का लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाए जाते हैं। बाद में इन खातों का इस्तेमाल साइबर अपराध से जुड़े लेनदेन में किया जाता है। कई खाताधारक पूरे नेटवर्क से अनजान होते हैं, जबकि कुछ लोग जानबूझकर भी ऐसे मामलों में शामिल होते हैं।
संदिग्ध खातों की सूचना पुलिस को देने पर सहमति
पुलिस ने बैंकों से अपील की है कि यदि कोई खाता संदिग्ध या म्यूल अकाउंट प्रतीत होता है, तो उसकी जानकारी थाना, डीएसपी या संबंधित पुलिस अधिकारियों को दी जाए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी। ग्रामीण एसपी ने कहा कि वैध दस्तावेज और जानकारी के आधार पर बैंक खाता खोलने से इनकार करना हमेशा संभव नहीं होता। ऐसे में फिजिकल वेरिफिकेशन अतिरिक्त सतर्कता की महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो सकता है।
अन्य अनुमंडलों में भी होगी बैठक
फिलहाल सिंदरी अनुमंडल क्षेत्र के बैंक प्रबंधकों के साथ बैठक की गई है। पुलिस अब बाघमारा और निरसा समेत अन्य अनुमंडलों के बैंक प्रबंधकों के साथ भी बैठक कर साइबर अपराध के खिलाफ संयुक्त रणनीति तैयार करेगी। पुलिस का मानना है कि बैंकिंग सिस्टम में सतर्कता बढ़ने और संदिग्ध खातों की समय रहते पहचान होने से साइबर अपराधियों के लिए म्यूल खातों का इस्तेमाल करना मुश्किल होगा। बैंक और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय से संदिग्ध लेनदेन पर समय रहते कार्रवाई भी की जा सकेगी।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
BCCL निदेशक कार्मिक मुरली कृष्ण रमैया के सम्मान में INMOSSA का भव्य समारोह
#
रक्षाबंधन पर बिहार सरकार का तोहफा, महिलाओं और छात्राओं के लिए दो दिन मुफ्त बस यात्रा,महिलाओं ने जताई खुशी, कहा- थैंक्यू बिहार सरकार
#
मईया सम्मान और सर्वजन पेंशन योजना के लाभुकों को मिली अगस्त की राशि
#
गंगा के बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई मुंगेर की चिंता, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
#
ईद मिलाद-उन-नबी पर जमशेदपुर में निकला भव्य जुलूस, अमन और भाईचारे का दिया संदेश
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
आफताब आलम हत्याकांड का खुलासा, मुख्य शूटर भोंदू समेत 5 गिरफ्तार, देशी पिस्तौल और गोलियां बरामद
#
त्रेता युग की मान्यता से जुड़ा आरा का सिद्धनाथ मंदिर
#
पूर्व जिला अध्यक्ष लताफत हुसैन के निधन पर तेजस्वी यादव ने जताया शोक, परिजनों से मिलकर दी सांत्वना
#
फ्लैट के नाम पर ठगी के आरोपित दंपति के आवास पर इश्तिहार चस्पा
#
साइबर अपराध रोकने के लिए बैंकों की निगरानी बढ़ेगी, म्यूल खातों के फिजिकल वेरिफिकेशन पर जोर