Date: 20/08/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई राजीव गांधी की 82वीं जयंती

8/20/2026 12:52:06 PM IST

36
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara : आरा के कांग्रेस कार्यालय शहीद भवन में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 82वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भोजपुर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष डॉ. श्रीधर तिवारी ने की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष डॉ. श्रीधर तिवारी ने राजीव गांधी को आधुनिक और तकनीकी भारत का दूरदर्शी नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने कंप्यूटर और दूरसंचार क्रांति को बढ़ावा देने के साथ शिक्षा, पंचायती राज और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण काम किया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को 21वीं सदी का आधुनिक राष्ट्र बनाने का सपना देखा था। उनके विचार और योगदान आज भी देश के विकास में दिखाई देते हैं। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक राम, पन्नग कुमार त्रिपाठी, वीरेंद्र मिश्रा, डॉ. भानु प्रताप सिंह समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट