Date: 18/10/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
गृहरक्षक बहाली को लेकर बढ़ी बेचैनी, एक साल से प्रक्रिया अटकी; जमशेदपुर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे अभ्यर्थी
8/21/2026 3:46:53 PM IST
100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : -
पूर्वी सिंहभूम जिले में गृहरक्षक जवानों की बहाली प्रक्रिया करीब एक साल से लंबित है। वर्ष 2025 में बहाली के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन लिए जाने के बावजूद अब तक प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी है। लंबे समय से इंतजार कर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर जल्द बहाली प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की। अभ्यर्थियों ने उपायुक्त से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं। उनका कहना है कि बहाली को लेकर पहले भी जिला प्रशासन को पत्र सौंपकर प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है। अभ्यर्थियों के मुताबिक, राज्य के कई अन्य जिलों में गृहरक्षक जवानों की बहाली प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि पूर्वी सिंहभूम में आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी भर्ती आगे नहीं बढ़ पाई है। इससे लंबे समय से तैयारी कर रहे युवाओं में निराशा बढ़ रही है। अभ्यर्थियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि लंबित बहाली प्रक्रिया को जल्द शुरू किया जाए, ताकि उन्हें रोजगार का अवसर मिल सके और लंबे इंतजार से राहत मिले।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा दुरुस्त, असमाजिक तत्वों पर नजर रखना पहली प्राथमिकता
#
जादूगोड़ा चौक के पास पूजा पंडाल में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने पूजा पंडाल का उद्घाटन किया....
#
पुलिस लाइन में बड़ाखाना सम्मान समारोह, पितृपक्ष मेले में उत्कृष्ट सेवा देने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित...
#
ऑपरेशन अमानत: आरपीएफ आरा ने महिला यात्री को लौटाया 2.50 लाख रुपये नकद से भरा बैग....
#
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, शांतिपूर्ण आयोजन के लिए प्रशासन ने बनाई रणनीति
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
2 अक्टूबर को जामताड़ा में व्यापारी करेंगे सामूहिक उपवास, 0.4% MDR के विरोध में आंदोलन....
#
गृहरक्षक बहाली को लेकर बढ़ी बेचैनी, एक साल से प्रक्रिया अटकी; जमशेदपुर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे अभ्यर्थी
#
नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध और नवाचारों को मिला सम्मान
#
गया का ‘रत्न वाला पहाड़’, बारिश में निकलते हैं मनिया-मोती, ग्रामीणों की बदल रही तकदीर
#
जमीन के नीचे मिला हथियारों का जखीरा नक्सलियों के छिपाए 92 कारतूस समेत कई हथियार बरामद...