Date: 28/10/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
एसएनएमएमसीएच में मेडिकल छात्रों की ग्रेजुएशन सेरेमनी, 50 से अधिक छात्रों को मिला प्रमाणपत्र
8/21/2026 3:52:53 PM IST
97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
धनबाद: शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) परिसर में मेडिकल छात्रों के लिए ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। समारोह में वर्ष 2020 बैच के 50 से अधिक एमबीबीएस छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इस दौरान छात्रों, अभिभावकों और कॉलेज के फैकल्टी सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला। समारोह में कॉलेज के प्रिंसिपल, विभिन्न विभागों के प्रोफेसर और फैकल्टी सदस्य मौजूद रहे। एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने वाले छात्रों को प्रमाणपत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस मौके पर छात्रों ने कहा कि डॉक्टर बनने का सपना सिर्फ उनका नहीं, बल्कि उनके माता-पिता और पूरे परिवार का होता है। वर्षों की मेहनत के बाद जब परिवार अपने बच्चों को मेडिकल की पढ़ाई पूरी करते हुए देखता है, तो यह उनके लिए गर्व और खुशी का पल होता है। ग्रेजुएशन सेरेमनी के दौरान छात्रों ने अपने शिक्षकों और अभिभावकों के प्रति आभार जताया। साथ ही डॉक्टर के रूप में आगे समाज की सेवा करने का संकल्प भी लिया। पासआउट छात्र डॉ. शिवम सिन्हा ने इस उपलब्धि को अपने और परिवार के लिए खास पल बताया। वहीं एमबीबीएस छात्रा मही प्रियदर्शिनी ने भी समारोह को लेकर अपनी खुशी साझा की। वर्षों की कड़ी मेहनत और पढ़ाई के बाद मेडिकल की डिग्री पूरी करने वाले छात्रों के लिए यह दिन यादगार रहा। एसएनएमएमसीएच का यह समारोह छात्रों के साथ-साथ उनके माता-पिता और शिक्षकों के लिए भी गर्व का अवसर बना।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
चक्रवात ‘अर्नब’ से झारखंड में बिगड़ा मौसम, जमशेदपुर समेत कई जिलों में अलर्ट..
#
रामगढ़ में होमगार्ड बहाली की दौड़ परीक्षा तेज 50% महिला आरक्षण पर कमांडेंट ने कही बड़ी बात..
#
12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, ज्यादा से ज्यादा मामलों के निपटारे की तैयारी....
#
सर्वजन कल्याण शिक्षण संस्थान को राष्ट्रीय सम्मान, देश के 100 श्रेष्ठ एनजीओ में बनाई जगह...
#
गया में मिला 19 दिन से लापता आदित्य, पिता बोले- पत्रकारों की वजह से लौटा बेटा...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
नौकरी घोटाले और छात्रों पर दर्ज मुकदमों के खिलाफ भाजपा का धरना, भाजपा ने हेमंत सरकार को चेताया ,कहा ...
#
JPSC-JSSC विवाद: रांची में मंत्रियों और JSSC अध्यक्ष का पुतला दहन, छात्रों का जोरदार प्रदर्शन
#
एसएनएमएमसीएच में मेडिकल छात्रों की ग्रेजुएशन सेरेमनी, 50 से अधिक छात्रों को मिला प्रमाणपत्र
#
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन नेमरा में पसरा मातम, नेमरा समेत पूरे झारखंड में शोक का माहौल......
#
‘मिसेज एशिया’ के रूप में किया एशिया का प्रतिनिधित्व, 32 देशों की प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, डॉ. रोहिणी झा ने जीता ‘क्वीन ऑफ इंस्पिरेशन 2026’ का खिताब.....