Date: 13/10/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जेपीएससी का पुनर्गठन हो, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा रद्द करें: नेहा बोरा
8/7/2026 4:45:38 PM IST
100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi :
जेपीएससी की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा को लेकर छात्रों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। इसी बीच ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन यानी आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने झारखंड सरकार और जेपीएससी पर निशाना साधा है। उन्होंने परीक्षा रद्द कर दोबारा कराने और आयोग के पुनर्गठन की मांग उठाई है। रांची में विधानसभा मार्च के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने कहा कि झारखंड लोक सेवा आयोग यानी जेपीएससी राज्य को बदनाम करने का एक कारण बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों का भरोसा कमजोर हुआ है। ऐसे में जेपीएससी का पुनर्गठन किया जाना चाहिए।
नेहा बोरा ने मांग की कि 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा को तत्काल रद्द कर नई परीक्षा की तिथि घोषित की जाए, ताकि अभ्यर्थियों को निष्पक्ष और पारदर्शी अवसर मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि जेएसएससी सीजीएल परीक्षा को भी रद्द कर नई परीक्षा सारणी जारी की जाए।
आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सरकार को भर्ती परीक्षाओं में निजी एजेंसियों की भूमिका समाप्त करनी चाहिए। उनका कहना था कि प्रतियोगी परीक्षाएं पूरी तरह सरकारी व्यवस्था के तहत कराई जानी चाहिए, ताकि पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनी रहे। उन्होंने कहा कि छात्र लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं और सरकार को उनकी बात गंभीरता से सुनते हुए जल्द उचित निर्णय लेना चाहिए।
रांची से कोयलांचल लाइव के लिए प्रशांत जयवर्धन की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार (CUSB) प्रतिभाओं का सम्मान, 61 विद्यार्थियों को मिले 95 स्वर्ण पदक...
#
बदहाल सफाई व्यवस्था पर हंगामा, अधिकारियों के खिलाफ सड़क पर उतरे विधायक और पार्षद
#
नगर निगम कर्मचारी यूनियन की चेतावनी 25 सूत्री मांगें पूरी नहीं हुईं तो मशाल जुलूस, निगम गेट जाम कर करेंगे आंदोलन...
#
अनोखी पहल: 50 हजार पेंसिलों के छिलकों से बन रही मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा, मूर्तिकार विक्की बिंदु की कलाकारी चर्चा में...
#
कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र की भव्य शुरुआत ,मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ नौ दिवसीय अनुष्ठान शुरू...............
...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जेपीएससी का पुनर्गठन हो, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा रद्द करें: नेहा बोरा
#
JPSC-JSSC CGL परीक्षा रद्द करने की प्रक्रिया पर चंपई सोरेन ने उठाया बड़ा सवाल,कहा ...
#
भाजपा प्रदेश कार्यालय में दायित्व ग्रहण समारोह का आयोजन,सीमा सिंह को मिला महिला मोर्चा का कमान
#
कैशबैक का लालच देकर ठगी पुलिस ने 5 साइबर अपराधियों को पकड़ा
#
डालसा, जिला प्रशासन और बीसीसीएल की संयुक्त पहल, सैकड़ों लाभुकों को मिले मुआवजा और नियुक्ति पत्र