Date: 31/08/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सोशल मीडिया पोस्ट बनी सहारा, 20 दिन बाद घर लौटा लापता मजदूर
 

8/30/2026 1:06:14 PM IST

42
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
धनबाद: गोविंदपुर के मचामहुल गांव निवासी 48 वर्षीय मजदूर सुकर तुरी 20 दिन बाद सकुशल अपने घर लौट आए। तमिलनाडु के सेलम से लौटने के दौरान वह 9 अगस्त को विजयवाड़ा में अपने साथियों से बिछड़ गए थे। पिता की तलाश में बेटे गुड्डू तुरी ने इंस्टाग्राम पर उनकी फोटो और वीडियो पोस्ट कर मदद की अपील की। यह पोस्ट विजयवाड़ा में काम कर रहे रांची के युवक अमृत पांडेय तक पहुंची। संयोग से अमृत को सड़क पर भटकते हुए सुकर तुरी मिले। फोटो से पहचान होने के बाद उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए पिता-पुत्र की बात कराई। इसके बाद परिजनों ने झामुमो नेता अताउल्ला अंसारी से मदद मांगी। सहयोग के बाद 29 अगस्त की रात सुकर तुरी अपने गांव पहुंचे। परिवार ने गाजे-बाजे के साथ उनका स्वागत किया। इस घटना ने सोशल मीडिया के सकारात्मक इस्तेमाल और इंसानियत की मिसाल पेश की है। साथ ही रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में जाने वाले झारखंड के मजदूरों के सामने आने वाली चुनौतियों को भी उजागर किया है।
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क