Date: 31/08/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों के 50 शिक्षक बीएचयू में लेंगे प्रशिक्षण: कुलपति 
 

6/10/2026 6:56:51 PM IST

100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Chatra  :आने वाला समय विकसित भारत 2047 AI का होगा।भारतीय ज्ञान परंपरा भी गुरु शिष्य संवाद से प्रारंभ हुई है। आने वाले समय में 1लाख छात्र छात्राओं को AI का प्रशिक्षण देने पर कार्य किया जा रहा है। संकाय विकास कार्यक्रम के दूसरे चरण में विनोबा भावे विश्वविद्यालय के महाविद्यालयों के 50 शिक्षकों को चयनित कर बीएचयू प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। उक्त बातें विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो o चंद्र भूषण शर्मा ने आज चतरा महिला महाविद्यालय में 7 दिवसीय एफडीपी के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कही। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी और विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के संयुक्त तत्वावधान में  7 दिवसीय एफडीपी  महिला महाविद्यालय में आयोजित किया जा रहा था जिसका आज समापन हो गया। महिला महाविद्यालय चतरा में 4जून से संचालित इस संकाय विकास कार्यक्रम में बीएचयू के प्राध्यापकों ने भारतीय ज्ञान परंपरा और ए आई पर 60 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया। समापन दिवस के  प्रथम सत्र में आज  मुख्य वक्ता माननीय प्रो आशीष श्रीवास्तव,Dean(Academic & Research,IUCTE BHU) ने संबोधित किया ।एफडीपी के विश्वविद्यालय संयोजक डॉक्टर अरुण कुमार मिश्रा(पीएम उषा के नोडल ऑफिसर)भी समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। 
 
चतरा से कोयलांचल लाइव के लिए प्रशांत जयवर्धन की रिपोर्ट