Date: 05/09/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

प्रेमिका को अपनाने से घर वालों ने किया इनकार, प्रेमी ने दे दी जान

5/3/2026 6:53:43 PM IST

100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
कानपुर: कानपुर के सचेंडी इलाके में एक किशोर ने प्रेम प्रसंग में विफलता और अवसाद के चलते आत्महत्या कर ली। किशोर का अपनी ही रिश्तेदारी की एक युवती से दो साल से प्रेम संबंध था। हाल ही में जब वह प्रेमिका को अपने घर लाया, तो परिजनों ने विरोध करते हुए उसे वापस भेज दिया। सचेंडी में प्रेमिका के जाने से क्षुब्ध किशोर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोर का परिवार की ही एक युवती से पिछले दो साल से प्रेमप्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले किशोर प्रेमिका को अपने घर ले आया था लेकिन स्वजन ने उसे उसके घर भेज दिया था। जिसके बाद से वह अवसाद में चल रहा था। इससे क्षुब्ध होकर किशोर ने गांव के बाहर पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क