Date: 18/07/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

भारी मात्रा में शराब, कारतूस और हथियार बरामद, 23 आरोपी गिरफ्तार

7/17/2026 3:33:36 PM IST

25
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara : पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान में भारी मात्रा में शराब, कारतूस और हथियार बरामद किए गए हैं, जबकि 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। भोजपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 22 जुलाई 2025 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब, हथियार और कारतूस के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 37 लीटर देशी शराब, 1480 पाउच शराब, 34 जिंदा कारतूस, एक देसी रायफल और एक देसी कट्टा बरामद किया गया। साथ ही 22 हजार 700 रुपये की जुर्माना राशि भी वसूल की गई। सहार थाना पुलिस ने कुमारजीत और चौहटी गांव से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एक देसी रायफल, कार और 23 जिंदा कारतूस बरामद किए। वहीं शाहाबाद थाना पुलिस ने एक आरोपी के पास से देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया। उदवंतनगर थाना पुलिस ने दो आरोपियों के पास से 480 पाउच शराब जब्त की, जबकि अगिआंव थाना क्षेत्र में दो लोगों के पास से 1480 पाउच शराब बरामद की गई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में अवैध शराब और हथियार के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना पुलिस को दें, सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट