Date: 05/09/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 नेपाल त्रासदी से गयाजी पहुंचे नेपाली पिंडदानी भी चिंतित, कई लोग अब भी मिसिंग
 

9/4/2026 2:54:06 PM IST

23
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya : गया में पिंडदान के लिए पहुंचे नेपाली तीर्थयात्री नेपाल में आई भीषण त्रासदी से बेहद चिंतित हैं। पोखरा समेत कई इलाकों में लोगों के मिसिंग होने की बात सामने आ रही है। पिंडदानियों ने बताया कि बरामद शवों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट तक कराना पड़ रहा है। तीर्थयात्रियों का कहना है कि गया में रहकर भी उनका पूरा ध्यान नेपाल में अपने परिवार और परिचितों पर है। कई लोगों का मोबाइल नेटवर्क और संपर्क भी प्रभावित हुआ है। त्रासदी में जान गंवाने वालों की आत्मा की शांति के लिए गयाजी में पिंडदान और प्रार्थना भी की जा रही है। वहीं, नेपाल से हर साल पितृपक्ष मेले में आने वाले करीब 40 से 50 हजार पिंडदानियों की संख्या इस बार कम होने की आशंका है। इससे गयापाल पंडों के साथ नेपाली धर्मशाला के आसपास फूल-माला, कपड़ा, मिठाई और पूजा सामग्री बेचने वाले छोटे दुकानदार भी चिंतित हैं।
 
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट