Date: 05/09/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मुंगेर में गंगा ने पार किया खतरे का निशान, रिहायशी इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी
9/4/2026 2:54:06 PM IST
22
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger :
गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है और अब बाढ़ का पानी निचले इलाकों के साथ-साथ रिहायशी क्षेत्रों में भी प्रवेश करने लगा है। गंगा का जलस्तर 39.36 मीटर पर पहुंच गया है, जबकि खतरे का निशान 39.33 मीटर है। यानी गंगा खतरे के निशान से 3 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। हालात को देखते हुए जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है।ये तस्वीरें मुंगेर मुख्यालय के लाल दरवाजा इलाके की हैं, जहां गीता बाबू रोड पूरी तरह बाढ़ के पानी में डूब गया है। यह सड़क मुंगेर गंगा नदी पर बने श्रीकृष्ण सेतु के लिंक पथ के रूप में भी इस्तेमाल होती है। सड़क पर कई फीट तक पानी जमा होने के कारण वाहन चालकों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह लोग पानी के बीच से रास्ता तय करने को मजबूर हैं। वहीं, बाढ़ का पानी अब लाल दरवाजा इलाके के कई घरों में भी प्रवेश कर चुका है। इससे स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है और शहर के रिहायशी इलाकों में भी बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।सबसे चिंता की बात यह है कि गंगा के जलस्तर में लगातार तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। फिलहाल जलस्तर करीब 2.5 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। अगर जलस्तर इसी रफ्तार से बढ़ता रहा तो गंगा 40.99 मीटर की हाई डेंजर लाइन तक पहुंच सकती है। ऐसे में मुंगेर के बड़े हिस्से में बाढ़ की स्थिति और गंभीर होने की आशंका है। फिलहाल जिला प्रशासन पूरे हालात पर नजर बनाए हुए है। वहीं, निचले इलाकों के साथ-साथ रिहायशी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज खान की रिपोर्ट
.
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
केंदुआ में अचानक बने दो बड़े गोफ, गैस रिसाव से क्षेत्र में दहशत! BCCL ने की घेराबंदी, शुरू कराई भराई
#
नेपाल त्रासदी से गयाजी पहुंचे नेपाली पिंडदानी भी चिंतित, कई लोग अब भी मिसिंग
#
गंगा एवं सोन नदियों के बढ़ते जलस्तर को लेकर में पदाधिकारियों के अवकाश पर लगी रोक !
#
वीरता का मिला इनाम! सुशील टूडू बने इंस्पेक्टर, छोटेलाल कुमार को ASI प्रमोशन
#
साहस और वीरता को मिला सम्मान, धनबाद के तीन SI बने इंस्पेक्टर,उत्कृष्ट कार्य के लिए आउट ऑफ टर्म प्रमोशन,एक सिपाही भी बना ASI..........
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
प्रेमिका को अपनाने से घर वालों ने किया इनकार, प्रेमी ने दे दी जान
#
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष में कई केंद्र ने कई ऐतिहासिक योजनाएं लागू की -आदित्य साहू
#
पुलिस केंद्र में प्रशिक्षु सिपाहियों की दीक्षांत परेड संपन्न, डीआईजी ने दिलाई शपथ
#
भारी मात्रा में शराब, कारतूस और हथियार बरामद, 23 आरोपी गिरफ्तार
#
कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, 15 छात्रों समेत कई लोगों की दर्दनाक मौत