Date: 08/09/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
भोजपुर में बाढ़ के बीच SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों को प्राथमिकता
9/8/2026 12:57:52 PM IST
21
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara :
भोजपुर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा के निर्देशन में SDRF की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लगातार सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रशासन की टीमें संवेदनशील इलाकों में पहुंचकर जरूरतमंद लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी हैं। रेस्क्यू अभियान में गर्भवती महिलाओं, डायलिसिस और कैंसर से पीड़ित गंभीर मरीजों, बुजुर्गों और बच्चों को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके साथ ही अन्य जरूरतमंद और संवेदनशील लोगों को भी स्थिति के अनुसार रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है। SDRF की टीमें लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों में भ्रमण कर लोगों की स्थिति का जायजा ले रही हैं। जरूरत पड़ने पर तत्काल रेस्क्यू और सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। प्रशासन का प्रयास है कि बाढ़ के कारण किसी भी व्यक्ति को संकट की स्थिति में अकेला न छोड़ना पड़े।
24 घंटे सक्रिय है जिला आपातकालीन संचालन केंद्र :
बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिला आपातकालीन संचालन केंद्र को 24 घंटे सक्रिय रखा है। बाढ़ या किसी अन्य आपात स्थिति में सहायता के लिए लोग 94723 98730 और 06182-221233 पर संपर्क कर सकते हैं।
प्रशासन की टीमें लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं और प्रभावित लोगों तक राहत एवं बचाव सहायता पहुंचाने का काम जारी है।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सफलता की मिली नई उड़ान, जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की 54 छात्राएं गोल्ड मेडल से सम्मानित
#
किडनी केयर हॉस्पिटल में हंगामा, करंट से झुलसे कर्मी के इलाज के लिए मुआवजे की मांग,परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाया आरोप,कहा ...
#
मुंगेर में बाढ़ का कहर जारी, गंगा का जलस्तर 4 सेंटीमीटर घटा; 40 हजार आबादी प्रभावित,डीएम ने नाव से लिया जायजा
#
BCCL में फटी धरती, भूधसान में मासूम की हुई मौत,दो बच्चों समेत आधा दर्जन महिलाएं घायल,आक्रोशित लोगों ने कतरास-सिजुआ मुख्य मार्ग किया जाम.............
#
बैंक ऑफ इंडिया बाघमारा शाखा में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
स्वतंत्रता दिवस पर BCCL में दिखा उत्साह, CMD मनोज अग्रवाल बोले- श्रमिक हितों से कोई समझौता नहीं
#
धनबाद स्टेशन पर ट्रेन से RPF की स्पेशल टास्क टीम ने बरामद की 130 लीटर शराब और बीयर
#
पुलिस अधीक्षक ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं
#
राहुल बच्चा हत्याकांड को लेकर पुलिस की जाँच जारी, चार अपराधी गिरफ्तार
#
रुद्रप्रयाग में भारी भूस्खलन, केदारनाथ हाईवे बाधित, मलबा हटाने में जुटा प्रशासन