Date: 25/11/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
तार चोरों का आतंक, घर के बाहर से 30 मीटर बिजली का तार काट ले गया चोर, CCTV में कैद वारदात!
11/25/2026 2:09:00 PM IST
5
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger :
मुंगेर में बिजली के तार चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। अब चोरों के निशाने पर घरों के बाहर लगे बिजली के तार भी हैं। ताजा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के तोपखाना बाजार का है, जहां चोरों ने एक घर के बाहर लगे करीब 20 से 30 मीटर बिजली के तार को काटकर चोरी कर लिया। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, कई पीड़ितों द्वारा थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराने से चोरों का मनोबल बढ़ने की बात सामने आ रही है। सीसीटीवी की इन तस्वीरों को गौर से देखिए... किस तरह एक चोर बेखौफ होकर घर के बाहर लगे बिजली के तार को काटता है और फिर उसे समेटकर आसानी से मौके से फरार हो जाता है। चोर की यह करतूत घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामला मुंगेर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित तोपखाना बाजार का है, जहां चोरों ने करीब 20 से 30 मीटर बिजली का तार काटकर चोरी कर लिया।स्थानीय लोगों की मानें तो मुंगेर शहर के अलग-अलग इलाकों में बिजली के तार चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। हैरानी की बात यह है कि कई लोग मामूली नुकसान समझकर पुलिस थाने में शिकायत तक दर्ज नहीं कराते। ऐसे में चोरी की घटनाओं का सही आंकड़ा सामने नहीं आ पाता और चोरों का मनोबल बढ़ता जा रहा है।लगातार हो रही इन घटनाओं ने पुलिस की रात्रि गश्ती व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर चोर देर रात शहर की सड़कों और गलियों में घूमकर बिजली के तार काट रहे हैं और आसानी से फरार हो जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्ती बढ़ाने और तार चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
साइबर ठगों पर पुलिस का शिकंजा, 10 गिरफ्तार, मोबाइल-लैपटॉप और सिमकार्ड बरामद!
#
आदित्यपुर में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, दुकानदारों में मचा हड़कंप!
#
29 शहीद मजदूरों की याद मिटाने पर भड़का आक्रोश, परिजनों के धरने के बाद झुका प्रबंधन!
#
बंद घर को बनाया निशाना, लाखों के जेवरात-नकदी के साथ स्कूटी भी ले उड़े चोर!
#
खुदिया नदी पुल के पिलर से लटका मिला शव, जेब में मिले आधार कार्ड से पहचान की कोशिश!
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
छठ पूजा से पहले घाटों की बदलेगी सूरत, सफाई और रोशनी पर नगर पंचायत का जोर
#
डीजीपी नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट का निर्देश, झारखंड समेत तीन राज्यों से मांगी रिपोर्ट; 23 नवंबर को सुनवाई..
#
रेलवे फाटक पर गंदे पानी का कब्जा, दीपावली-छठ से पहले बढ़ी परेशानी
#
पुरुलिया-जमशेदपुर एनएच-18 पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की मौ-त, दो गंभीर
#
धनबाद में अंडर-14 क्रिकेटरों के चयन की तैयारी तेज, 21 और 22 नवंबर को टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में होगा ट्रायल