Date: 24/09/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

हाथी के हमले में बुजुर्ग की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल, घर लौट रहे बुजुर्ग दंपती पर हाथियों के झुंड ने किया हमला, इलाज के दौरान बुजुर्ग ने तोड़ा दम....

9/23/2026 7:17:24 PM IST

24
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Giridih : झारखंड में हाथियों का उत्पात लगातार लोगों के लिए परेशानी और दहशत का कारण बना हुआ है। ताजा मामला गिरिडीह जिले के पीरटांड़ से सामने आया है, जहां मंगलवार की रात हाथियों के झुंड ने घर लौट रहे बुजुर्ग दंपती पर हमला कर दिया। हाथियों के हमले में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए धनबाद के एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, उनकी पत्नी भी हमले में गंभीर रूप से घायल हुई हैं और उनका इलाज एसएनएमएमसीएच में जारी है।
परिजनों के मुताबिक, बुजुर्ग दंपती घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में हाथियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। हाथी ने बुजुर्ग को सूंड से पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, महिला के पैर और कमर में गंभीर चोट आई है।
घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। हाथियों के झुंड को लेकर ग्रामीणों में भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों के उत्पात पर रोक लगाने और लोगों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क


सम्बंधित खबरें

# औरंगाबाद सिंघना गांव में कर्म पूजा के अवशेष विसर्जन के दौरान डूबी चार युवतियां, एक की हुई मौत,दो घंटे बाद मिला शव....
#
 24 साल की कानूनी लड़ाई के बाद FCIL सिंदरी के पूर्व कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत, वेज रिविजन के बकाये के लिए मैनेजमेंट के पास दावा करने की मिली छूट
 

# भादो में भी गूंजा बोल बम, 40 अनोखे कांवड़ों के साथ बाबा धाम रवाना हुआ 3 हजार कांवरियों का जत्था....
# मधुबन रेल साइडिंग में कोयला लोड मालगाड़ी हुई बेपटरी ,आद्रा डीआरएम ने किया निरीक्षण....
# गंगा की तेज धार में  एक बुजुर्ग महिला बही , 60 साल की निर्मला देवी को गोताखोरों ने जान की बाजी लगाकर किया सुरक्षित रेस्क्यू....