Date: 27/09/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

चुनाव आयोग आयुक्त  के खिलाफ भाकपा माले का विरोध, इस्तीफे की मांग धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर पुतला दहन कर प्रदर्शन........... 

9/26/2026 2:09:17 PM IST

16
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

Dhanbad : धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर भाकपा माले ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला फूंका। प्रदर्शन में आयशा छात्र संगठन के छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग करते हुए चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी की जांच कराने की मांग की।भाकपा माले नेताओं ने आरोप लगाया कि इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित रिपोर्ट के बाद देश में मतों की कथित लूट का मामला सामने आया है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने देश के नागरिकों को मतदान का अधिकार दिलाया था और अब उसी अधिकार को छीने जाने की कोशिश की जा रही है।वक्ताओं ने कहा कि इसी मुद्दे को लेकर भाकपा माले ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन किया था। पार्टी के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान पार्टी महासचिव, किसान नेता पुरुषोत्तम शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण, बुद्धिजीवी जोगेंद्र जाधव और छात्र नेता नेहा समेत कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था, जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया। धनबाद में प्रदर्शन के दौरान माले नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, पूरे मामले की जांच और बिहार, बंगाल समेत जिन राज्यों में विवादित प्रक्रिया से चुनाव होने का आरोप है, वहां चुनाव रद्द कर दोबारा चुनाव कराने की मांग की।

माले नेताओं ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा को लेकर उनका आंदोलन झारखंड से लेकर दिल्ली तक जारी रहेगा।

संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क 


सम्बंधित खबरें

# राजद ने केंद्रीय मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर जताया विरोध, जिलाध्यक्ष ने कहा....
# धनबाद में शहीद राजू यादव की 35वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, प्रतिमा पर चढ़ाई गई फूल-मालाराजद नेताओं ने शहीद राजू यादव के अधूरे सपनों को पूरा करने और उनके पदचिन्हों पर चलने का लिया संकल्प।
# चुनावी पारदर्शिता की मांग को लेकर RJD का प्रदर्शन, आरा में CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका.....
# पितृपक्ष मेला महासंगम-2026 का शुभारंभ, विष्णुपद में पूजा के बाद देवघाट पहुंचे CM सम्राट चौधरी....
# गया में आज पितृपक्ष मेले का उद्घाटन, CM सम्राट चौधरी करेंगे शुभारंभ; लाखों श्रद्धालुओं के स्वागत को तैयार गया....