Date: 27/09/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक राज सिन्हा ने किया सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ एवं सशक्त समाज निर्माण का दिया संदेश
6/21/2026 12:05:28 PM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक श्री राज सिन्हा ने विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर योगाभ्यास किया और आमजनों को योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। जिला आयुष समिति द्वारा बिरसा मुंडा मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित योग सत्र एवं सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में विधायक श्री राज सिन्हा शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने धनबाद जिला प्रशासन के अधिकारियों, आम नागरिकों एवं अन्य गणमान्य लोगों के साथ योग की विभिन्न क्रियाओं में भाग लिया। इसके उपरांत अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर अमृत पार्क, जगजीवन नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में भी विधायक श्री सिन्हा ने भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर चल रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन का संदेश दिया।
*
इस अवसर पर विधायक राज सिन्हा ने कहा कि—
यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग आज पूरे विश्व में स्वास्थ्य, संतुलन और सकारात्मक जीवनशैली का पर्याय बन चुका है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को एक सूत्र में जोड़ने वाली भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति स्वस्थ, अनुशासित और ऊर्जावान जीवन की ओर अग्रसर होता है। उन्होंने कहा कि योग और वृक्षारोपण दोनों ही मानव जीवन एवं प्रकृति के संतुलन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। हमें योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए भी निरंतर प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम में धनबाद के सांसद श्री ढुल्लू महतो, उप विकास आयुक्त (डीडीसी) धनबाद, जिला प्रशासन के पदाधिकारीगण अमृत पार्क में जिला महामंत्री मानस प्रसून, संतोष सिंह, जयप्रकाश सिंह, निर्मल प्रधान, नित्यानंद मंडल, नरेंद्र त्रिवेदी, वीरेंद्र हांसदा,उमेश सिंह, विजय कुमार सहित कई भाजपा कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
* विधायक श्री सिन्हा ने धनबादवासियों से अपील करते हुए कहा—
आइए, हम सभी योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाएं और स्वस्थ, निरोग एवं सशक्त राष्ट्र निर्माण के संकल्प को साकार करें।
अनु शर्मा कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर और एजेंट पर ठगी का आरोप, ग्राहकों ने थाना और SSP कार्यालय में की शिकायत...
#
विश्वविद्यालय कर्मियों का छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, अंतिम दिन परीक्षा के बाद मिला प्रमाणपत्र.....
#
गजलीटांड़ खान हादसे की 32वीं बरसी पर शहीद श्रमिकों को CMD ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों की मांगों पर CMD का भरोसा, किया बड़ा ऐलान !
#
‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ फेम राजेश कुमार पहुंचे गया, पूर्वजों संग नेपाल त्रासदी के मृतकों के लिए किया पिंडदान !
#
आरा में तेज हवा-बारिश का कहर, बिजली तार पर गिरा बड़ा पेड़; कई घंटे बिजली गुल और यातायात भी बाधित....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मुंगेर में ईडी का बड़ा एक्शन, 15 करोड़ घोटाले पर छापेमारी
#
मुंगेर को मिली 4 नई लग्जरी बसों की सौगात, लंबी दूरी के यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा
#
PM मोदी के जन्मदिवस से भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, जामताड़ा में कार्यशाला आयोजित
#
नेशनल हैंडलूम डे पर बिहार की तीन पारंपरिक कलाओं को मिला जीआई प्रमाणपत्र
#
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक राज सिन्हा ने किया सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ एवं सशक्त समाज निर्माण का दिया संदेश