Date: 27/09/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जमशेदपुर में बिंदल मॉल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 युवक घायल; टीएमएच में चल रहा इलाज......
9/26/2026 2:04:32 PM IST
27
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
: जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के पास अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि इस गोलीबारी की घटना में चार युवक घायल हुए हैं। सभी घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल यानी टीएमएच ले जाया गया है। घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है और अस्पताल में उनका इलाज जारी है।
घटना के बाद आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायरिंग की सूचना मिलते ही सोनारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग किस वजह से की गई और इस वारदात के पीछे कौन लोग शामिल हैं। अपराधियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। वहीं, फायरिंग के बाद आरोपी किस दिशा में फरार हुए, इसकी भी जानकारी पुलिस जुटा रही है। पुलिस की ओर से आसपास के इलाकों में छापेमारी और संदिग्धों की तलाश की जा रही है।
फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस की जांच जारी है। चार युवकों को गोली लगने के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही फायरिंग की वजह और वारदात में शामिल अपराधियों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम् मिश्रा की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
एंटी क्राइम चेकिंग में पकड़े गए में 20 वाहन, सिटी सेंटर और बैंक मोड़ में विशेष अभियान,ट्रैफ़िक डीएसपी ने संभाला मोर्चा
#
एसएसपी प्रभात कुमार ने कई थाना प्रभारियों को किया इधर से उधर, ब्रजकिशोर सिंह को सौपा कालू बथान ओपी का कमान,अभिषेक बने घनुड़ीह प्रभारी
#
त्योहारों को लेकर जामताड़ा पुलिस अलर्ट, जिलेभर में चला एंटी-क्राइम वाहन जांच अभियान, प्रशाशन सक्रिय....
#
पारिवारिक कलह में खौफनाक वारदात घर में लगी आग से बाप-बेटी की मौत बहन गंभीर....
#
चोरी और लूट की घटनाओं से दुकानदार बेहद परेशान हैं, जमशेदपुर के गोलमुरी बाजार के सभी दुकानें बंद रहीं, दुकानदार सड़कों पर उतर आए।
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सांसद ढुल्लू महतो के बयान पर राजीव मिश्रा के परिजनों का पलटवार, बोले- विधायक अरूप चटर्जी को बदनाम करने की साजिश
#
मोहम्मद साह के जन्म उत्सव पर निकला भव्य जुलूस, बड़ी संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा
#
मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने जताया गहरा शोक
#
जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं पर रघुवर दास का हेमंत सोरेन को पत्र, सीबीआई जांच की मांग
#
दर्दनाक हादसे के बाद मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा