Date: 27/09/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पारिवारिक कलह में खौफनाक वारदात घर में लगी आग से बाप-बेटी की मौत बहन गंभीर....

9/26/2026 4:20:23 PM IST

18
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aurangabad : औरंगाबाद के रफीगंज के कासमा थाना क्षेत्र के मियांबिगहा गांव में पारिवारिक कलह ने खौफनाक रूप ले लिया। बीती रात एक घर में लगी आग में तीन लोग बुरी तरह झुलस गए। जिसमें बाप बेटी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक बहन गंभीर रूप से घायल हो गई जिसका इलाज हायर सेंटर में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते हैं  कासमा थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने तीनों झुलसे लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए सदर अस्पताल, औरंगाबाद रेफर कर दिया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को गया स्थित मगध मेडिकल अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान सलीम और आफरीन ने दम तोड़ दिया।बताया जा रहा है कि आफरीन और चांदनी करीब पांच-छह वर्षों से अपने फूफा मोहम्मद सलीम के घर रह रही थीं। ग्रामीणों के अनुसार, इसी बात को लेकर सलीम और उनके बड़े बेटे इश्तेखार के बीच लंबे समय से तनातनी चल रही थी। ग्रामीण शदाब आलम ने आरोप लगाया कि पारिवारिक कलह के चलते इश्तेखार ने ही घर में आग लगा दी।
बताया जाता है कि सलीम अपने साले की दोनों बेटियों को घर में रखे हुए थे और इसी को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद की बात सामने आई है। हालांकि आग किस परिस्थिति में लगी और इसके पीछे वास्तविक वजह क्या थी, इसकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस घटना की पूरी कड़ी जोड़ने और आरोपों की सत्यता की पड़ताल में जुटी है।
 
औरंगाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए रुपेश कुमार की रिपोर्ट


सम्बंधित खबरें

# एंटी क्राइम चेकिंग में पकड़े गए में 20 वाहन, सिटी सेंटर और बैंक मोड़ में विशेष अभियान,ट्रैफ़िक डीएसपी ने संभाला मोर्चा 
# एसएसपी प्रभात कुमार ने कई थाना प्रभारियों को किया इधर से उधर, ब्रजकिशोर सिंह को सौपा कालू बथान ओपी का कमान,अभिषेक बने घनुड़ीह प्रभारी 
# त्योहारों को लेकर जामताड़ा पुलिस अलर्ट, जिलेभर में चला एंटी-क्राइम वाहन जांच अभियान, प्रशाशन सक्रिय....
# जमशेदपुर में बिंदल मॉल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 युवक घायल; टीएमएच में चल रहा इलाज......
# चोरी और लूट की घटनाओं से दुकानदार बेहद परेशान हैं, जमशेदपुर के गोलमुरी बाजार के सभी दुकानें बंद रहीं, दुकानदार सड़कों पर उतर आए।