Date: 27/09/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ फेम राजेश कुमार पहुंचे गया, पूर्वजों संग नेपाल त्रासदी के मृतकों के लिए किया पिंडदान !
9/26/2026 4:20:23 PM IST
14
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya
: मशहूर टीवी धारावाहिक *‘साराभाई वर्सेस साराभाई’* में रोसेश साराभाई का यादगार किरदार निभाने वाले अभिनेता राजेश कुमार पितृपक्ष के मौके पर अपने गृहनगर गया पहुंचे। मोक्षनगरी गया में उन्होंने धर्मारण्य वेदी पर अपने पूर्वजों के निमित्त पिंडदान और तर्पण किया। इसके बाद सीताकुंड पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। राजेश कुमार ने इस दौरान नेपाल में हालिया त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए भी पिंडदान और प्रार्थना की। मीडिया से बातचीत में अभिनेता ने कहा कि पितृपक्ष की शुरुआत में अपने गृहनगर गया आकर पिंडदान करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि ये 15 दिन अपने पूर्वजों को याद करने और उनके प्रति कृतज्ञता जताने का विशेष अवसर है।
राजेश कुमार ने कहा कि हम जीवित परिजनों का ध्यान रखते हैं लेकिन अपने मृत पूर्वजों के प्रति भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि साल में कम से कम इन 15 दिनों में अपने पूर्वजों को जरूर याद करें और उनके निमित्त तर्पण करें।
राजेश कुमार ने कहा कि गया उनकी जन्मभूमि है और यहां आकर पिंडदान करना उनके लिए भावुक और सुखद अनुभव है। उन्होंने कहा कि पितृपक्ष के दौरान देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को गया में आध्यात्मिक शांति का अनुभव होता है।
इस अवसर पर मीडिया से खास बातचीत करते हुए राजेश कुमार ने कहा कि पितृपक्ष की शुरुआत में गयाजी आकर पिंडदान करना उनके लिए बेहद सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि इस बार का यह अवसर उनके लिए और भी विशेष बन गया। धर्मारण्य में नेपाल में हुई हालिया त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए भी विशेष रूप से प्रार्थना और पिंडदान किया गया।
जीवित से ज्यादा मृत परिजनों के प्रति हमारी जिम्मेदारी
पिंडदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अभिनेता राजेश कुमार ने कहा, हम लोग जीवित परिजनों का तो पूरा ध्यान रखते हैं, लेकिन उससे दोगुनी जिम्मेदारी हमारी अपने मृत पूर्वजों के प्रति होती है। पितृपक्ष के ये 15 दिन अपने पितरों को याद करने और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का सबसे उत्तम समय है।
उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को साल में इन 15 दिनों का समय निकालकर अपने पूर्वजों के निमित्त तर्पण और याद जरूर करना चाहिए। कई लोग इस मौके का सही उपयोग नहीं कर पाते हैं, लेकिन जीवन में पितरों का आशीर्वाद होना बहुत जरूरी है।
घर आकर कैसा लगेगा? गया तो मेरा अपना शहर है
उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से गया के ही रहने वाले हैं। इसलिए अपने गृहनगर और जन्मभूमि पर आकर पिंडदान करना उनके लिए भावुक और अत्यंत सुखद क्षण है। उन्होंने कहा कि पितृपक्ष के दौरान दूर-दूर से गया आने वाले सभी तीर्थयात्रियों को यहाँ आकर आत्मिक शांति और खुशी का अहसास होता है।
कौन हैं राजेश कुमार
बिहार के गया जिले से ताल्लुक रखने वाले राजेश कुमार टीवी और हिंदी सिनेमा के चर्चित अभिनेता हैं। *‘साराभाई वर्सेस साराभाई’* में रोसेश साराभाई के किरदार और अपने खास कविता वाचन के अंदाज से उन्हें घर-घर में पहचान मिली। वह *‘खिचड़ी’*, *‘बा बहू और बेबी’* और *‘नीली छतरी वाले’* जैसे धारावाहिकों के अलावा फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। अभिनय के साथ वह प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए भी जाने जाते हैं। मशहूर टीवी धारावाहिक 'साराभाई वर्सेस साराभाई' में 'रोसेश साराभाई' का यादगार किरदार निभाने वाले प्रसिद्ध अभिनेता राजेश कुमार पितृपक्ष के मौके पर बिहार के मोक्षधाम विष्णुनगरी गया पहुंचे। यहाँ धर्मारण्य वेदी पर उन्होंने सुबह-सुबह अपने पूर्वजों के निमित्त पिंडदान और तर्पण किया। इसके बाद उन्होंने सीताकुंड पहुंचकर दर्शन-पूजन किया।
उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता कॉमेडी शो 'साराभाई वर्सेस साराभाई' में 'रोसेश साराभाई' के किरदार और उनके अनोखे कविता वाचन के अंदाज से मिली। इसके अलावा उन्होंने 'खिचड़ी', 'बा बहू और बेबी', 'नीली छतरी वाले' और हाल ही में शाहिद कपूर की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' तथा 'राउडी राठौर' जैसी फिल्मों व सीरियल्स में बेहतरीन अभिनय किया है। अभिनय के साथ-साथ राजेश कुमार प्राकृतिक खेती (ऑर्गेनिक फार्मिंग) को बढ़ावा देने के लिए भी जाने जाते हैं।
गया से कोयलांचल लाइव की लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर और एजेंट पर ठगी का आरोप, ग्राहकों ने थाना और SSP कार्यालय में की शिकायत...
#
विश्वविद्यालय कर्मियों का छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, अंतिम दिन परीक्षा के बाद मिला प्रमाणपत्र.....
#
गजलीटांड़ खान हादसे की 32वीं बरसी पर शहीद श्रमिकों को CMD ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों की मांगों पर CMD का भरोसा, किया बड़ा ऐलान !
#
आरा में तेज हवा-बारिश का कहर, बिजली तार पर गिरा बड़ा पेड़; कई घंटे बिजली गुल और यातायात भी बाधित....
#
गया के देवघाट पर उमड़ा पिंडदानियों का सैलाब, बारिश में भी जारी रहा पिंडदान-तर्पण; सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मुंगेर में ईडी का बड़ा एक्शन, 15 करोड़ घोटाले पर छापेमारी
#
मुंगेर को मिली 4 नई लग्जरी बसों की सौगात, लंबी दूरी के यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा
#
PM मोदी के जन्मदिवस से भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, जामताड़ा में कार्यशाला आयोजित
#
नेशनल हैंडलूम डे पर बिहार की तीन पारंपरिक कलाओं को मिला जीआई प्रमाणपत्र
#
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक राज सिन्हा ने किया सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ एवं सशक्त समाज निर्माण का दिया संदेश