Date: 02/10/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मल्लाह टोली  में 50 वर्षीय विधवा महिला की संदिग्ध मौत, घर में मिला शव; FSL और डॉग स्क्वायड ने जुटाए साक्ष्य....

10/1/2026 12:02:11 PM IST

31
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya : बिहार के गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मल्लाह टोली, रेलवे लाइन के पास गुरुवार सुबह 50 वर्षीय विधवा महिला का शव उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान गूंगी देवी, पति स्व. कृष्णा साव के रूप में हुई है। वह मूक-बधिर थीं और घर में अकेली रहती थीं। उनके कोई बच्चे नहीं थे। पति की करीब तीन वर्ष पहले बीमारी से मौत हो चुकी थी।
बताया गया कि सुबह काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोस की महिलाओं को शक हुआ। आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर लोगों ने दरवाजा ढकेला, तो महिला का शव अंदर संदिग्ध अवस्था में मिला। परिजनों के अनुसार उनके माथे पर चोट के निशान भी थे। सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। FSL और डॉग स्क्वायड की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। एसपी सिटी अभिनव कुमार ने बताया कि पुलिस को सुबह करीब आठ बजे घटना की सूचना मिली थी। घटनास्थल से कुछ सुराग मिले हैं, जिन पर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं पर जांच के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, स्थानीय महिलाओं ने हत्या की आशंका जताई है, हालांकि पुलिस ने कहा है कि जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं है।
 
गया से कोयलांचल लाइव की लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
 


सम्बंधित खबरें

#
ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, एक दिन में 2.26 लाख रुपये का चालान; बिना लाइसेंस और हेलमेट वाले भी पकड़े गए...
 

#
गैर आबाद जमीन का सौदा कर लोगों को टोपी पहना रहे हैं भूमि माफिया, हब इंडिया ने 42 लाख का चुना लगाया उमेश सिंह को....

# डीजीपी तदाशा मिश्रा पहुंचीं जमशेदपुर,अपराध नियंत्रण की समीक्षा; केनरा बैंक लूट समेत चर्चित मामलों में कार्रवाई तेज करने के निर्देश....
#  साइबर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, गैस अपडेट के नाम पर ठगी करने वाले 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 8 मोबाइल और 8 सिम कार्ड बरामद...
# पितृपक्ष मेला के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गया रेलवे स्टेशन पर डॉग स्क्वायड से सघन जांच, चप्पे-चप्पे पर आरपीएफ की नजर.....