Date: 02/10/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 साइबर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, गैस अपडेट के नाम पर ठगी करने वाले 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 8 मोबाइल और 8 सिम कार्ड बरामद...

10/1/2026 12:02:11 PM IST

25
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara : जामताड़ा साइबर अपराध थाना पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक शम्भु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल सहित अन्य पुलिसकर्मियों के साथ करमाटांड़ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। आज साइबर अपराध थाना में डी एस पी अमित रविदास ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रिंगोचिंगो गांव में सुनील कुमार मंडल के घर से एक आरोपी, जबकि अमडीहा गांव के अर्धनिर्मित मकान से तीन आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में सुनील कुमार मंडल, अबुतालिब अंसारी, बहारूद्दीन अंसारी और समीम अंसारी शामिल हैं। इनके पास से आठ मोबाइल फोन और आठ सिम कार्ड बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार आरोपी गैस उपभोक्ताओं को अपडेट के नाम पर स्क्रीन शेयरिंग एप डाउनलोड करवाकर जानकारी हासिल करते थे। वहीं बैंक अधिकारी बनकर एटीएम नंबर, सीवीवी और ओटीपी लेकर ई-वॉलेट के जरिए ठगी करते थे।
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
 


सम्बंधित खबरें

#
ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, एक दिन में 2.26 लाख रुपये का चालान; बिना लाइसेंस और हेलमेट वाले भी पकड़े गए...
 

#
गैर आबाद जमीन का सौदा कर लोगों को टोपी पहना रहे हैं भूमि माफिया, हब इंडिया ने 42 लाख का चुना लगाया उमेश सिंह को....

# डीजीपी तदाशा मिश्रा पहुंचीं जमशेदपुर,अपराध नियंत्रण की समीक्षा; केनरा बैंक लूट समेत चर्चित मामलों में कार्रवाई तेज करने के निर्देश....
# मल्लाह टोली  में 50 वर्षीय विधवा महिला की संदिग्ध मौत, घर में मिला शव; FSL और डॉग स्क्वायड ने जुटाए साक्ष्य....
# पितृपक्ष मेला के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गया रेलवे स्टेशन पर डॉग स्क्वायड से सघन जांच, चप्पे-चप्पे पर आरपीएफ की नजर.....